रयान, अमिताव, राघवी, हर्षित और बिश्वजीत सेमीफाइनल में पहुंचे

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। लाल परेड ग्राउंड स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित 11वें भोपाल लाल परेड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में तीसरे दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। पुलिस जिम्नेजियम हॉल, जहांगीराबाद में चल रही इस प्रतियोगिता में रयान ठाकुर, अमिताव आर्य, राघवी, हर्षित रघुवंशी और बिश्वजीत सिकरवार ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। टूर्नामेंट का आयोजन भोपाल डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में किया जा रहा है। बालक अंडर-11 एकल वर्ग में रयान ठाकुर ने उपराज सिंह को कांटे के मुकाबले में 15-14, 11-15, 15-12 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मैच में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और मुकाबला अंतिम अंक तक रोमांचक बना रहा। बालिका अंडर-13 एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में राघवी ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए रुद्रांशी को सीधे गेमों में 15-4, 15-3 से पराजित किया। बालक अंडर-13 एकल में अमिताव आर्य ने शिवांश सिंह को कड़े मुकाबले में 15-12, 15-12 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई।

बालक अंडर-19 एकल क्वार्टर फाइनल में हर्षित रघुवंशी ने शौर्य सूद को तीन गेम चले मुकाबले में 21-16, 11-21, 21-15 से हराया। वहीं बिश्वजीत सिकरवार ने धैर्य साहू को 21-16, 21-17 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here