सचिन सबसे आगे, मौजूदा भारतीय स्क्वाड के खिलाड़ी टॉप-10 से बाहर

0

नई दिल्ली: भारत और श्रीलंका के बीच मौजूदा टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा। यह मैच सिन्हालीस स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट स्टेडियम में होगा। भारतीय टीम के मौजूदा स्क्वाड में सिर्फ केएल राहुल और रविंद्र जडेजा ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें इस मैदान पर टेस्ट मैच खेलने का अनुभव है। वहीं, अगर सिन्हालीस स्पोर्ट्स क्लब में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर इस सूची में पहले स्थान पर हैं। उनके आंकड़े इस मैदान पर भारतीय बल्लेबाजों के दबदबे को दर्शाते हैं।

वहीं भारत के मौजूदा स्क्वाड में से कोई भी खिलाड़ी ऐसा नहीं है जो इस लिस्ट के टॉप 10 में हो। सचिन तेंदुलकर ने कोलंबो के इस मैदान पर भारत के लिए सबसे ज्यादा 5 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने यहां 9 पारियों में 698 रन बनाए हैं। उनके बाद दूसरे नंबर पर हैं पूर्व कप्तान सौरव गांगुली जिनके नाम कोलंबो के सिन्हालीस स्पोर्ट्स क्लब में 4 मैच खेलते हुए 8 पारियों में 384 रन दर्ज हैं।

भारत के मौजूदा स्क्वाड में शामिल रविंद्र जडेजा और केएल राहुल इस मैदान पर टेस्ट मैच खेल चुके हैं, लेकिन दोनों ही सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 भारतीय बल्लेबाजों की सूची में शामिल नहीं हैं। केएल राहुल ने सिन्हालीस स्पोर्ट्स क्लब में दो टेस्ट मैच खेले हैं और उनके नाम 67 रन दर्ज हैं। वहीं, रविंद्र जडेजा ने यहां एक टेस्ट मैच खेला है, जिसमें एक पारी में 70 रन बनाए हैं।

कोलंबो (सिन्हालीस स्पोर्ट्स क्लब) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 भारतीय
खिलाड़ी मैच पारी नाबाद रन सर्वोच्च औसत 100 50 0
सचिन तेंदुलकर 5 9 2 698 203 99.71 4 1 0
सौरव गांगुली 4 8 0 384 147 48 1 2 0
मोहम्मद अजहरुद्दीन 4 8 1 298 108* 42.57 1 1 0
चेतेश्वर पुजारा 2 3 1 278 145* 139 2 0 0
राहुल द्रविड़ 2 4 0 274 143 68.5 1 1 1
नवजोत सिंह सिद्धू 2 4 0 231 104 57.75 1 1 0
राहुल द्रविड़ 5 8 0 214 107 26.75 1 0 0
अजिंक्य रहाणे 2 3 0 144 132 48 1 1 0
वीवीएस लक्ष्मण 3 5 0 142 56 28.4 0 1 0
वीरेंद्र सहवाग 2 3 0 137 99 45.66 0 1 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here