सेज क्रिकेट एकेडमी की शानदार जीत, होप एकेडमी को 5 विकेट से हराया

0

NST News, भोपाल। विश्वास सारंग क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में सेज अभय गोस्वामी क्रिकेट एकेडमी (SAGCA) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए होप क्रिकेट एकेडमी को 5 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए होप क्रिकेट एकेडमी की टीम 30 ओवर में 179 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से वंश राज कुमार ने सबसे अधिक 60 रनों की उपयोगी पारी खेली। सेज क्रिकेट एकेडमी की ओर से लक्ष्य पटेल और विशाल ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट हासिल किए।

180 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी SAGCA की टीम ने 28.5 ओवर में 5 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की जीत के हीरो लक्ष्य राजपूत रहे, जिन्होंने 70 गेंदों पर नाबाद 77 रन की शानदार पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 13 आकर्षक चौके लगाए। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। होप क्रिकेट एकेडमी की ओर से प्रग्यांश ने 2 विकेट लिए, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके।

संक्षिप्त स्कोर
होप क्रिकेट एकेडमी: 179 ऑलआउट, 30 ओवर (वंश राज 60)
SAGCA: 180/5, 28.5 ओवर (लक्ष्य राजपूत 77* नाबाद)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here