जीसीए की रोमांचक जीत, एसजीसीए को 2 विकेट से हराया

0

भोपाल. विश्वास सारंग क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर खेले जा रहे प्रसून सारंग स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में जीसीए और एसजीसीए के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। कांटे की टक्कर वाले इस मैच में जीसीए ने 2 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।  पहले बल्लेबाजी करते हुए एसजीसीए की टीम 23.1 ओवर में 76 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से जयदीप और संकल्प ने 14-14 रन का योगदान दिया। जीसीए के गेंदबाज अमन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 25 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि प्रज्ञान ने 3 विकेट हासिल किए।

77 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीसीए की टीम को भी संघर्ष करना पड़ा। टीम ने 20.3 ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आदर्श और दिव्यांश ने 15-15 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। अंत में अमन ने नाबाद 12 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। एसजीसीए की ओर से वीर ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए मात्र 7 रन देकर 4 विकेट लिए, लेकिन उनकी शानदार गेंदबाजी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए अमन को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्होंने गेंद से 4 विकेट लेने के साथ बल्लेबाजी में नाबाद 12 रन भी बनाए।

संक्षिप्त स्कोर
एसजीसीए: 76 ऑलआउट, 23.1 ओवर (जयदीप 14, संकल्प 14)
जीसीए: 79/8, 20.3 ओवर (आदर्श 15, दिव्यांश 15, अमन 12* नाबाद)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here