नई दिल्ली : भारतीय टी20 टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में 15 गेंदों पर एक छक्का और 3 चौकों की मदद से 27 रन बनाए और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 180.00 का रहा। अभिषेक ने इस मैच में बनाए 27 रन के दम पर साहिबजादा फरहान का रिकॉर्ड तोड़ दिया और वो अब टी20आई क्रिकेट में एक महीने में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में उनसे आगे निकल गए।
अभिषेक शर्मा ने कीवी टीम के खिलाफ चौथे मैच में 27 रन बनाए और साल 2026 के अक्टूबर महीन में उन्होंने पूरे 409 रन बनाए। इन 409 रन के दम पर उन्होंने साहिबजादा फरहान को पीछे छोड़ दिया और टी20आई क्रिकेट में एक महीने में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए। अभिषेक के तीसरे नंबर पर आने के बाद साहिबजादा फरहान अब चौथे नंबर पर खिसक गए। फरहान ने फरवरी 2026 में कुल 383 रन बनाए थे।
टी20आई क्रिकेट में एक महीने में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर मोहम्मद रिजवान हैं जिन्होंने सितंबर 2022 में कुल 553 रन बनाए थे तो वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर जिम्बाब्वे के खिलाड़ी ब्रायन बेनेट हैं जिन्होंने साल 2025 के सितंबर में कुल 497 रन बनाए थे। इस सूची में विराट कोहली 5वें स्थान पर मौजूद हैं जिन्होंने साल 2016 के मार्च महीने में 370 रन बनाए थे। हालांकि अभिषेक भारत की तरफ से टी20आई क्रिकेट में एक महीने में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर भी हैं।
टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक महीने के रनों का रिकॉर्ड, टॉप-5 बल्लेबाजों की सूची
553 रन- मोहम्मद रिजवान (सितंबर 2022)
497 रन- ब्रायन बेनेट (सितंबर 2025)
409 रन- अभिषेक शर्मा (अक्टूबर 2026)
383 रन- साहिबजादा फरहान (फरवरी 2026)
370 रन- विराट कोहली (मार्च 2016)


