नितीश-तेवतिया और शशांक फ्लॉप, नटराजन ने 38 रन ठोककर भारत को 95 तक पहुंचाया

0

नई दिल्ली : हॉन्गकॉन्ग सिक्सेज में भारतीय टीम का साधारण प्रदर्शन जारी है। पाकिस्तान से हारने के बाद शनिवार (31 अक्टूबर) को संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ भारतीय टीम ने 6 ओवर में 6 विकेट खोकर 94 रन बनाए। भारत के लिए टी नटराजन ने सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 14 गेंद पर 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 271.43 के स्ट्राइक रेट से 38 रन बनाए।

राहुल त्रिपाठी ने 7 गेंद पर 1 चौके और 3 छक्कों की मदद से 24 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 342.86 का रहा। कप्तान क्रुणाल पंड्या ने 8 गेंद पर 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 15 रन बनाए। नितीश राणा 6, राहुल तेवतिया और शशांक सिंह 1-1 रन बनाकर आउट हुए। यूएई के लिए जाहिद अली ने 3 विकेट लिए। मुहम्मद फारुख और मोहम्मद फराज़ुद्दीन ने 1-1 विकेट लिए।

  • संयुक्त अरब अमीरात की प्लेइंग 6
    खालिद शाह (विकेटकीपर/कप्तान), अंश टंडन, मुहम्मद जुहैब, जाहिद अली, मुहम्मद फारूक, मोहम्मद फराज़ुद्दीन।
  • भारत की प्लेइंग 6
    राहुल त्रिपाठी (विकेटकीपर) नितीश राणा, शशांक सिंह, राहुल तेवतिया, क्रुणाल पंड्या (कप्तान), टी नटराजन।
  • संयुक्त अरब अमीरात टीम
    खालिद शाह (विकेटकीपर), अंश टंडन, मुहम्मद जुहैब, मारूफ मर्चेंट, जाहिद अली, मुहम्मद फारूक, मोहम्मद फराज़ुद्दीन।
  • भारतीय टीम
    राहुल त्रिपाठी (विकेटकीपर), नितीश राणा, शशांक सिंह, राहुल तेवतिया, क्रुणाल पंड्या (कप्तान), टी नटराजन, कुलवंत खेजरोलिया।
अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर पहुंचा भारत, बढ़ी मुश्किलें

अंक तालिका में ग्रुप सी में भारत सबसे नीचे है। उसे पाकिस्तान ने पहले मैच में 4 विकेट से हराया था। उसका रनरेट -1.512 है। पाकिस्तान पहले नंबर पर पर है। उसके 2 मैच में 2 अंक हैं। यूएई ने उसे पहले मैच में हराया था। उसका रनरेट +0.602 है। यूएई दूसरे नंबर पर है। पाकिस्तान को उसने 1 विकेट से हराया था। उसका रनरेट+0.083 है। अगर भारत को यूएई से हार मिलती है तो उसका सफर यहीं समाप्त हो जाएगा। जीत के बाद भी उसका आगे बढ़ना तय नहीं है। रनरेट बेहतर होने पर ही वह आगे बढ़ सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here