साई सुदर्शन की छुट्टी, प्रियांश-प्रभसिमरन ओपनर; दूसरे वनडे में ऐसी हो सकती है इंडिया ए की XI

0

नई दिल्ली : इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच 3 मैचों की अनौपचारिक वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर 2026 को खेला जाएगा। यह मैच भी पुडुचेरी में होगा और भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे से शुरू होगा। पहले मुकाबले में 125 रन से मिली हार के बाद भारतीय टीम के लिए यह मैच बेहद अहम हो गया है। सीरीज में बने रहने के लिए ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली इंडिया ए को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ए की टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

इस मैच के लिए इंडिया ए की प्लेइंग 11 में एक संभव बदलाव नजर आ रहा है। यह बदलाव बैटिंग टॉप ऑर्डर में हो सकता है। भारत के लिए टेस्ट मैच खेलने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन को पहले वनडे में मौका मिला था। वह कुछ खास नहीं कर पाए थे और 6 गेंद खेलते हुए 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इससे पहले टेस्ट सीरीज में भी उनका प्रदर्शन खास नहीं था।

साई सुदर्शन के बाहर होने पर किसकी खुलेगी किस्मत?

ऐसे में बेंच पर बैटे बाएं हाथ के ही विस्फोटक ओपनर प्रियांश आर्या को इस मैच में मौका दिया जा सकता है। प्रियांश ओपनिंग में टीम को तेज शुरुआत दिलाते हुए प्रेशर दूर कर सकते हैं। इसके अलावा पूरी टीम सेटल और अनुभव से भरपूर नजर आ रही है। तीसरे नंबर 4 पर देवदत्त पडिक्कल, फिर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, दो बार के आईपीएल चैंपियन आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार हैं। उनके बाद निशांत सिंधू, विप्रज निगम और अनुकूल रॉय के रूप में तीन प्रतिभाशाली ऑलराउंडर भी हैं। भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन पहले मैच में ठीक था और कंगारू टीम 48.2 ओवर में 274 रन पर सिमट गई थी। इस लिहाज से गेंदबाजी में खास बदलाव नहीं नजर आ रहे हैं। मगर बल्लेबाजी में कुछ बदलाव संभव हैं।

दूसरे अनौपचारिक वनडे के लिए इंडिया ए की संभावित प्लेइंग 11

प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रजत पाटीदार, सूर्यांश शेडगे, निशांत सिंधु, विप्रज निगम, अनुकूल रॉय, यश ठाकुर, अरशद खान।

वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमों के स्क्वाड

भारत ‘ए’: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, बी. साई सुदर्शन, प्रियांश आर्य, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, रजत पाटीदार, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), अर्शिन कुलकर्णी, निशांत सिंधु, विपराज निगम, यश ठाकुर, गुरजपनीत सिंह, अरशद खान और अनुकूल रॉय।

ऑस्ट्रेलिया ‘ए’: पीटर हैंड्सकॉम्ब (कप्तान), आरोन हार्डी, सैम कोंस्टास, नाथन मैकस्वीनी, लाचलान शॉ, रिले मेरेडिथ, बेन ड्वारशुइश, निखिल चौधरी, महली बेयरडमैन, मिच ओवेन, जैक एडवर्ड्स, तनवीर संघा, स्पेंसर जॉनसन, टॉड मर्फी और विल सदरलैंड।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here