पोलार्ड-फाफ डुप्लेसिस की CSK में एंट्री, 18 वर्षीय ऑलराउंडर पर बरसा पैसा; पूरी टीम देखें

0

नई दिल्ली : साउथ अफ्रीका की मशहूर टी20 लीग एसए20 के पांचवें सीजन के लिए बुधवार (7 अक्टूबर 2026) को खिलाड़ियों की नीलामी आयोजित की गई। नीलामी में साउथ अफ्रीका की अंडर-19 टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर चुके 18 वर्षीय ऑलराउंडर जेसन रोल्स पर जमकर बोली लगी। वह चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी जोहान्सबर्ग सुपर किंग्स के लिए सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी रहे। रोल्स को लेकर फ्रेंचाइजी ने खास भरोसा जताया है और अब उनसे आगामी सीजन में दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

रोल्स को सुपर किंग्स की टीम ने 29 लाख रैंड (1.69 करोड़ भारतीय रुपये) में खरीदा है। वह इस फ्रेंचाइजी के आगामी सीजन के लिए खरीदे गए सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन गए। दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके 18 वर्षीय रोल्स ने इंग्लैंड अंडर-19 टीम के खिलाफ खेलते हुए लंबे प्रारूप में पहले ही अपनी छाप छोड़ी है। एक कुशल बल्लेबाज और बाएं हाथ के स्पिनर रोल्स के नाम एक दोहरा शतक दर्ज है।

वहीं फ्रेंचाइजी ने मुंबई इंडियंस और वेस्टइंडीज के दिग्गज कीरोन पोलार्ड को भी अपने साथ जोड़ा है। पोलार्ड को टीम ने 15 लाख रैंड (तकरीबन 87.25 लाख भारतीय रुपये) में अपने साथ जोड़ा। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसिस के लिए भी फ्रेंचाइजी ने खजाना खोला। उनको 27 लाख रैंड (1.57 करोड़ भारतीय रुपये) में फ्रेंचाइजी ने फिर से अपने साथ जोड़ा है।

चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड के स्वामित्व वाली जोहान्सबर्ग सुपर किंग्स ने नीलामी में कई खिलाड़ियों पर दांव लगाया। फ्रेंचाइजी ने दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर दयायान गलीम को 2 लाख रैंड में खरीदा। वहीं, जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी पर 5 लाख रैंड की बोली लगाई गई। अमेरिका के विकेटकीपर-बल्लेबाज एंड्रीज गौस को भी टीम ने 10 लाख रैंड में अपने साथ जोड़ा। इन खिलाड़ियों के शामिल होने से जोहान्सबर्ग सुपर किंग्स का स्क्वाड और मजबूत हुआ है।

SA20 के पांचवें सीजन के लिए जोहान्सबर्ग सुपर किंग्स का पूरा स्क्वाड

रिटेन किए गए खिलाड़ी: जैरेन बाचर, मैथ्यू डी विलियर्स, ल्यूस डु प्लॉय, डोनोवन फरेरा, डायन फॉरेस्टर, अकील हुसैन (वेस्टइंडीज), डुआन जानसन, राइली रूसो, जानको स्मिथ, प्रेनेलन सुब्रायेन, जेम्स विंस (इंग्लैंड)

प्री-साइनिंग: जेसन होल्डर (वेस्टइंडीज)

नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी: फॉफ डुप्लेसिस (2,700,000 रैंड), जेसन रोल्स (2,900,000 रैंड), डायन गैलियम (375,000 रैंड), कीरोन पोलार्ड (1,500,000 रैंड), ब्लेसिंग मुजराबानी (500,000 रैंड) और एंड्रीज गौस (1,000,000 रैंड)।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here