एशियाड में साक्षी चौधरी का बड़ा उलटफेर, ओलंपिक पदक विजेता को दी मात

0

नई दिल्ली : भारतीय मुक्केबाज साक्षी चौधरी ने मंगलवार को एशियन गेम्स में बड़ा उलटफेर करते हुए महिलाओं के 51 किलोग्राम वर्ग में पेरिस ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता फिलीपींस की ऐरा विलेगास को 5-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ साक्षी ने प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। भिवानी की 26 वर्षीय मुक्केबाज ने अपनी लंबाई और बेहतर पहुंच का फायदा उठाते हुए शुरुआत से ही प्रतिद्वंद्वी को दूरी पर रखा और उन्हें मुकाबले में हावी होने का मौका नहीं दिया।

साक्षी ने शुरुआत से ही बनाया दबदबा

दोनों मुक्केबाजों ने शुरू में सतर्कता दिखाई लेकिन साक्षी जल्दी ही हावी हो गईं। भारतीय मुक्केबाज ने दूसरे राउंड में तेजी दिखाई और मुक्कों की बौछार कर दी। इस दौरान विलेगास उनकी गति और फुर्ती का मुकाबला करने के लिए संघर्ष कर रही थी। फिलिपींस की बाएं हाथ की मुक्केबाज ने इस बीच जवाबी हमले भी किए और कुछ जोरदार हुक लगाए लेकिन यह पर्याप्त नहीं थे क्योंकि सभी पांचों जजों ने साक्षी को हर राउंड में पूरे 10 अंक दिए।

साक्षी ने इस तरह से 51 किलोग्राम वर्ग में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। साक्षी मई में 54 किलोग्राम वर्ग से नीचे आई और उन्होंने चयन ट्रायल में दो बार की विश्व चैंपियन और पिछली बार की कांस्य पदक विजेता निकहत जरीन को हराया। पूर्व जूनियर और युवा विश्व चैंपियन साक्षी ने पिछले महीने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।

जादूमणि ने राउंड ऑफ 16 में बनाई जगह

जादुमणि के दमदार लेफ्ट हुक के बाद थापा को स्टैंडिंग काउंट का सामना करना पड़ा। इससे मुकाबले के अंतिम चरण में भारतीय मुक्केबाज को स्पष्ट बढ़त मिल गई। जादुमणि ने इसके बाद संयम बनाए रखा और प्रतिद्वंद्वी के आक्रामक पंचों से बचते हुए एक और सटीक काउंटर लगाया। इस प्रदर्शन के दम पर उन्होंने मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। अंत में जादुमणि ने सर्वसम्मत 5-0 से जीत दर्ज करते हुए राउंड ऑफ 16 में जगह पक्की कर ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here