संजय गुप्ता क्रिकेट एकेडमी 6 विकेट से जीता

0

भोपाल। कैलाश प्रसून सारंग स्मृति अंडर 14 बीडीसीए क्रिकेट टूर्नामेंट में आज संजय गुप्ता क्रिकेट अकादमी ने एसीइ अकादमी को 6 विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

गौतम नगर क्रिकेट मैदान पर खेले जा रहे टूर्नामेंट में आज एसीइ अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया व निर्धारित ओवरों में पूरी टीम 163 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बल्लेबाजी करते हुए अरशान खान ने 45,समर्थ मिश्रा ने 21और खुशवंत सिंह ने 13 रनो का योगदान दिया। संजय गुप्ता क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए अर्णव भंडारी ने तीन विकेट, विधान ने 3 और ओम ठाकुर ने दो विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी संजय गुप्ता क्रिकेट अकादमी से चंद्रेश ने 42 रन, नमन पटेल ने 40 रन और अरनव भंडारी ने 20 रनों का योगदान दिया। संजय गुप्ता क्रिकेट अकादमी ने चार विकेट खोकर यह मैच जीत लिया। अरनव भंडारी को दोहरे प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here