राज्य तैराकी प्रतियोगिता: भोपाल का शानदार प्रदर्शन जारी, अब तक जीते 18 स्वर्ण पदक

0

भोपाल। खंडवा में 1 जून से 5 तक आयोजित होने वाली 53वीं राज्य तैराकी प्रतियोगिता के चौथे दिन भी भोपाल जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 स्वर्ण,5 रजत और 5 कांस्य पदक प्राप्त किए। भोपाल ने अब तक 18 सवर्ण ,23 रजत और 19 कांस्य पदक प्रतियोगिता में जीत लिए हैं। आज चौथे दिन 32 इवेंट्स हुए।कल प्रतियोगिता का अंतिम दिन है।अंतिम दिन भी भोपाल से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद लगी है। भोपाल तैराकी संघ के सचिव रामकुमार खिलरानी ने बताया कि इस पाँच दिवसीय तैराकी प्रतियोगिता के चौथे दिन भोपाल के अर्थ जैन ने 50 मीटर बटरफ्लाई और 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्वर्ण पदक प्राप्त किए। वाणी जैन ने 50 मीटर बटरफ्लाई स्ट्रोक में ग्रुप -2 में स्वर्ण पदक जीता। अनन्या एस गणेश का बालिका ग्रुप -1 में 50 मीटर फ्री स्टाइल,विशाल मकोरिया ने 100 मीटर बैक स्ट्रोक बालक वर्ग 1 में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। 5 रजत पदक रिले स्पर्धा और व्यक्तिगत स्पर्धा में आर्यन,अनवी खंडूरी ,महक मनवारे ने अपने अपने ग्रुप में कांस्य पदक प्राप्त किए। 1 कांस्य पदक रिले में प्राप्त हुआ।इस तरह भोपाल के अब तक 18 स्वर्ण, 23 रजत और 19 कांस्य पदक प्राप्त हुए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here