संजू सैमसन को नहीं मिला मौका, भारतीय खिलाड़ी ने चयन पर उठाए सवाल

0

नई दिल्ली : जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में अभिषेक शर्मा के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम प्रबंधन की आलोचना तेज हो गई है। कई पूर्व खिलाड़ियों और प्रशंसकों ने संजू सैमसन को टीम से बाहर रखने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनका कहना है कि लगातार अवसर मिलने के बावजूद अभिषेक उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे, जबकि संजू सैमसन को सीरीज शुरू होने से पहले ही टी20 टीम से बाहर कर दिया गया। इसी को लेकर टीम प्रबंधन पर चयन में भेदभाव करने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। भारतीय टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे बल्लेबाज हनुमा विहारी ने सवाल उठाया कि प्रबंधन ने अभिषेक शर्मा को इतना सपोर्ट क्यों दिया? सैमसन को बाहर रखा गया। उन्होंने लगातार तीन मैच जिताने वाली पारियां खेलकर भारत को टी20 वर्ल्ड कप दिलाया।

अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन कैसा रहा? आंकड़े चौंकाने वाले

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हनुमा विहारी ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘वर्ल्ड कप से पहले संजू सैमसन ने पांच मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और स्टार्टिंग 11 में अपनी जगह खो दी। फिर उन्होंने वापसी की और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने। उसी टूर्नामेंट में, अभिषेक शर्मा ने कितने रन बनाए? यूके सीरीज में एक फिफ्टी के अलावा कोई स्कोर नहीं था। 20 और 30 भी नहीं। कोई खास स्कोर नहीं। पिछले आठ मैचों में एक फिफ्टी। अगर आप वर्ल्ड कप को जोड़ लें तो पिछले 18 मैचों में तीन हाफ सेंचुरी।’

अभिषेक शर्मा का फ्लॉप शो, चयन पर मचा बवाल

पिछले महीने भारत के आयरलैंड दौरे से अपनी पिछली 10 पारियों में अभिषेक ने सिर्फ 191 रन बनाए हैं। इसमें सिर्फ एक अर्धशतक शामिल है। खास बात यह है कि बाएं हाथ का यह खिलाड़ी पिछली चार पारियों में दहाई का आंकड़ा पार नहीं किया है। विहारी ने सवाल उठाया कि खराब फॉर्म के दौरान सैमसन के साथ ऐसा बर्ताव क्यों नहीं किया गया।

क्या भारतीय टीम में चयन के अलग-अलग पैमाने हैं?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हनुमा विहारी ने टीम चयन पर सवाल उठाते हुए कहा, “संजू सैमसन ने विश्व कप में कितने मैच खेले? तीन, और तीनों में अर्धशतक लगाया। वहीं अभिषेक शर्मा का पांच मैचों में सर्वोच्च स्कोर सिर्फ 16 रन है। फिर इस बारे में कोई बात क्यों नहीं कर रहा? जब संजू सैमसन की बात आती है तो कहा जाता है कि उनमें निरंतरता नहीं है। ठीक है, लेकिन वह दबाव वाले मुकाबलों में मैच जिताने की क्षमता रखते हैं। अभिषेक शर्मा को लेकर काफी चर्चा और समर्थन है, लेकिन संजू सैमसन ने भी आईपीएल सहित कई मौकों पर शानदार प्रदर्शन किया है। आखिर अलग-अलग खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग नियम क्यों?”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here