नई दिल्ली: ग्लासगो कॉमनवेल्थ खेल 2026 में भारत के लिए चौथा दिन बेहद सफल रहा। रविवार (27 जुलाई) को भारतीय खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण और दो रजत सहित कुल तीन पदक अपने नाम किए। ये तीनों पदक वेटलिफ्टिंग में आए, जिसके साथ भारत के कुल पदकों की संख्या चार हो गई। भारत फिलहाल पदक तालिका में आठवें स्थान पर है। अब पांचवें दिन भी भारतीय दल से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। भारत के पास कुल सात पदक जीतने का मौका होगा, जबकि वेटलिफ्टिंग में तीन स्वर्ण पदक हासिल करने की प्रबल संभावना है।
इस दिन ज्ञानेश्वरी यादव, बिंद्यारानी देवी और वी. अजय बाबू पर सभी की निगाहें रहेंगी, जिनसे स्वर्णिम प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। बॉक्सिंग में में साक्षी चौधरी, अंकुश और सुमित कुंडू को पहली बार देखेंगे। सचिन सिवाच से भी पदक की उम्मीदें हैं। भारत एथलेटिक्स में अपने अभियान की करेगा। सर्वेश कुशारे, तेजस्विन शंकर और जे आदर्श राम हाई जंप फाइनल में दिखेंगे, जबकि तेजस शिरसे के लिए 110 मीटर हर्डल्स में फाइनल में दिख सकते हैं, बशर्ते वह हीट्स से क्वालिफाई कर लें
जानिए भारतीय समयानुसार कॉमनवेल्थ खेलों के पांचवें दिन का पूरा शेड्यूल
- दोपहर 2:40 बजे: एथलेटिक्स – गुरिंदरवीर सिंह- पुरुषों की 100 मीटस हीट्स।
- दोपहर 3 बजे: एथलेटिक्स – मुरली श्रीशंकर और लोकेश सत्यनाथन- पुरुषों की लॉन्ग जंप क्वालिफाइंग
- दोपहर 3:55 बजे: एथलेटिक्स – तेजस शिरसे- पुरुषों की 110 मीटर हर्डल्स हीट्स।
- दोपहर 4 बजे: स्विमिंग – साजन प्रकाश पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई हीट्स।
- दोपहर 4:45 बजे: बॉक्सिंग – सचिन सिवाच बनाम विलियम हेविट (इंग्लैंड) पुरुषों के 60 किलोग्राम राउंड ऑफ 16।
- शाम 5:30 बजे: वेटलिफ्टिंग – ज्ञानेश्वरी यादव महिलाओं के 53 किलोग्राम फाइनल (मेडल इवेंट)।
- शाम 6 बजे: बॉक्सिंग – अंकुश बनाम जलान जान (एंटीगुआ और बारबुडा) पुरुषों के 80 किलोग्राम राउंड ऑफ 16।
- शाम 6:15 बजे: आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक – प्रोतिस्ता सामंता महिलाओं के वॉल्ट फाइनल (मेडल इवेंट)।
- शाम 7:30 बजे: विमेंस व्हीलचेयर 3×3 बास्केटबॉल – ग्रुप स्टेज में इंडिया बनाम नाइजीरिया।
रात 8 बजे: वेटलिफ्टिंग – विमेंस 58 किलोग्राम फाइनल में बिंद्यारानी देवी (मेडल इवेंट)। - रात 10:05 बजे: बाउल्स – मेन्स सिंगल्स सेक्शनल प्ले में पुतुल सोनोवाल बनाम अनवर हमादा (केन्या)।
- रात 10:30 बजे: बॉक्सिंग – विमेंस 51 किलोग्राम राउंड ऑफ 16 में साक्षी चौधरी बनाम लेथाबो मोडुकानेले (बोत्सवाना)।
- रात 11:35 बजे: पैरा एथलेटिक्स – विमेंस शॉट पुट एफ57 फाइनल में शर्मिला धनखड़ और शिल्पा के शायला (मेडल इवेंट)।
- रात 11:40 बजे: एथलेटिक्स – मेन्स हाई जंप फाइनल में सर्वेश अनिल कुशारे, तेजस्विन शंकर, जे आदर्श राम (मेडल इवेंट)।
- रात 12:30 बजे: वेटलिफ्टिंग – मेन्स 79 किलोग्राम फाइनल में वी अजय बाबू (मेडल इवेंट)।
- रात 1 बजे: बॉक्सिंग – सुमित कुंडू बनाम जॉन मैककॉनेल (नॉर्दर्न आयरलैंड) पुरुषों के 70 किलोग्राम राउंड ऑफ 16।
- रात 1:44 बजे: स्विमिंग – साजन प्रकाश पुरुषों के 200 मीटर बटरफ्लाई फाइनल में (मेडल इवेंट, हीट्स से क्वालिफाई करने पर)।
- रात 1:57 बजे: पैरा एथलेटिक्स – राकेशभाई भट्ट और श्रेयांश त्रिवेदी पुरुषों के 100m टी38 फाइनल में (मेडल इवेंट)।
- रात 2:15 बजे: एथलेटिक्स – तेजस शिरसे पुरुषों के 110मीटर हर्डल्स फाइनल में (मेडल इवेंट, हीट्स में क्वालिफाई करने पर)।


