रणजी ट्रॉफी में सारांश जैन की फिरकी का कमाल, बिहार 99 रन पर ऑलआउट

0

नई दिल्ली : रणजी ट्रॉफी 2026-27 के तीसरे चरण में मध्य प्रदेश के खिलाफ बिहार की टीम पहले दिन सोमवार (26 अक्टूबर) को पहले ही सत्र में ऑलआउट हो गई। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में बिहार की टीम सिर्फ 99 रन बना पाई। मध्य प्रदेश के लिए ऑफ स्पिनर सारांश जैन ने 7 विकेट झटके। बिहार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और उसका यह फैसला गलत साबित हुआ। टीम के केवल दो बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। बिहार के लिए सबसे ज्यादा रन ओपनर मंगल महरौर ने बनाए। उन्होंने 87 गेंद पर 5 चौके की मदद से 42 रन बनाए।

सामने साबिकुल गनी भी नाकाम

मंगल के साथी ओपनर नमन गौरव बगैर खाता खोले पवेलियन लौट गए। श्रमण निग्रोध भी खाता नहीं खोल पाए। आयुष लोहारुका 1, कप्तान साबिकबुल गनी 2, आकाश राज बगैर खाता खोले, राघवेंद्र प्रताप सिंह 8, आदित्य राज 4, सूरज कश्यप 15 और हिमांशु 3 रन बनाकर आउट हुए। अमोद यादव 2 रन बनाकर नाबाद रहे। मध्य प्रदेश के लिए सारांश जैन ने 13 ओवर में 40 रन देकर 7 विकेट लिए। आवेश खान ने 2 और कुमार कार्तिकेय ने 1 विकेट लिए।

मध्य प्रदेश की प्लेइंग इलेवन

अथर्व महाजन, अवेश खान, कुमार कार्तिकेय, रजत पाटीदार (कप्तान), चंचल राठौड़, अरशद खान, सक्षम पुरोहित (विकेटकीपर), सारांश जैन, शिवांग कुमार, शुभम शर्मा, यश दुबे।

बिहार की प्लेइंग इलेवन

आदित्य राज, आकाश राज, अमोद यादव, आयुष लोहारुका, श्रमन निग्रोध (विकेटकीपर), सकीबुल गनी (कप्तान), हिमांशु सिंह, मंगल महरौर, नमन गौरव, रघुवेंद्र प्रताप सिंह, सूरज कश्यप।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here