अर्शदीप सिंह को लेकर टीम इंडिया की खास योजना, न्यूजीलैंड में आगे भी रुकने की संभावना

0

नई दिल्ली : भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने सोमवार (26 अक्टूबर) को कहा कि टीम के पास गेंदबाजों के कार्यभार प्रबंधन के लिए एक ठोस योजना है। न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले महीने होने वाली 2 टेस्ट मैचों की श्रृंखला को ध्यान में रखते हुए भारतीय टीम प्रबंधन वैकल्पिक गेंदबाजों को भी साथ रखने पर विचार कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसमें बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का नाम भी शामिल है। भारत का न्यूजीलैंड दौरा काफी व्यस्त रहने वाला है, जिसमें 5 टी20 अंतरराष्ट्रीय, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेले जाने हैं। ऐसे में खिलाड़ियों की फिटनेस बनाए रखने और गेंदबाजों पर अतिरिक्त दबाव से बचने के लिए कार्यभार प्रबंधन की योजना को अहम माना जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मोर्कल ने तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘हम गेंदबाजों का एक ऐसा समूह तैयार कर रहे हैं जिन्हें हम व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए बैकअप के तौर पर रखना चाहेंगे। जैसे-जैसे समय करीब आएगा और हमें साल के इस समय की परिस्थितियों का बेहतर अंदाजा हो जाएगा। तब हमारे पास अपनी गेंदबाजी इकाई की संरचना को लेकर स्पष्ट तस्वीर होगी।’

टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड में रुक सकते हैं अर्शदीप सिंह

सीमित ओवरों की क्रिकेट के विशेषज्ञ अर्शदीप ने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन वह गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने में माहिर है और इसलिए वह टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण के लिए दावेदार बने हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मोर्कल ने कहा, ‘हमारे दिमाग में गेंदबाजों का एक अच्छा समूह है, जो प्रत्येक तरह की परिस्थितियों में कारगर साबित हो सकता है और निश्चित रूप से अर्शदीप इसका हिस्सा हैं।’

भारत-न्यूजीलैंड के बीच 19 नवंबर से टेस्ट क्रिकेट की जंग

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, ‘वह एक ऐसा खिलाड़ी है जो हमेशा कड़ी मेहनत करता है और हर कसौटी पर खरा उतरता है, इसलिए अगर उसे लाल गेंद से गेंदबाजी करने की जरूरत पड़ी तो मुझे पूरा विश्वास है कि वह अच्छा प्रदर्शन करेगा।’ भारत अपने मौजूदा न्यूजीलैंड दौरे में पांच टी20 मैच की श्रृंखला खेल रहा है। इसके बाद पांच मैच की वनडे श्रृंखला होगी। इसके चार दिन बाद 19 नवंबर से दो टेस्ट मैच की श्रृंखला खेली जाएगी।

गेंदबाजों की फिटनेस के लिए दीर्घकालिक कार्यभार प्रबंधन पर जोर

तेज गेंदबाजों को कवर के तौर पर टीम में बनाए रखने का फैसला दौरे से महीनों पहले तैयार की गई दीर्घकालिक कार्यभार प्रबंधन रणनीति का हिस्सा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मोर्कल ने कहा, ‘प्रत्येक गेंदबाज को पता है कि उससे कार्यभार और गेंदबाजी के मामले में क्या अपेक्षा की जाती है। कुछ खिलाड़ी लाल गेंद की क्रिकेट की तैयारी के लिए इंडिया ए टीम की तरफ से खेल रहे हैं।’ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मोर्कल ने यह भी कहा कि टेस्ट श्रृंखला से पहले गेंदबाजों को मैच अभ्यास के लिए एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों के दौरान रोटेट किया जाएगा, जिससे वे थकान के जोखिम के बिना धीरे-धीरे अपना कार्यभार बढ़ा सकें।

50 ओवर के प्रारूप में खिलाड़ियों को रोटेट करेगी टीम इंडिया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मोर्कल ने कहा, ’50 ओवर के प्रारूप में हम खिलाड़ियों को रोटेट करेंगे और उन्हें टेस्ट मैचों की तैयारी के अभ्यास के लिए जरूरी समय देंगे। फिलहाल हमारे पास हर चीज की पूरी योजना है, लेकिन दुर्भाग्य से हमेशा सब कुछ योजना के अनुसार नहीं होता।’ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मोर्केल ने कहा, ‘हमारे पास जो भी विकल्प हैं, वे सभी तैयार हैं और रोटेशन के लिहाज से पूरी तरह से तैयार हैं। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि जसप्रीत बुमराह समेत सभी गेंदबाज पहले टेस्ट और 50 ओवर के मैचों के लिए तैयार रहें।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here