24.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

सतना की उद्रेका सिंह ने खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 में रचा इतिहास, बनीं भारत की सबसे तेज़ आइस स्केटर

एनएसटी न्यूज, भोपाल। सतना जिले की प्रतिभाशाली खिलाड़ी उद्रेका सिंह ने खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। 20 से 26 जनवरी 2026 तक लेह-लद्दाख में आयोजित खेलो इंडिया विंटर गेम्स के अंतर्गत आइस स्केटिंग (वूमेन लॉन्ग ट्रैक 500 मीटर) स्पर्धा में उद्रेका सिंह ने 53.94 सेकंड का सर्वश्रेष्ठ समय दर्ज करते हुए स्वर्ण पदक जीता। इस उपलब्धि के साथ ही उन्होंने भारत की सबसे तेज़ महिला आइस स्केटर बनने का गौरव भी हासिल किया।

इस ऐतिहासिक सफलता पर मध्यप्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने उद्रेका सिंह को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। सारंग ने यह भी कहा कि राज्य सरकार खेल अधोसंरचना, बेहतर कोचिंग, खेल छात्रवृत्ति और अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है, जिससे प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और वैश्विक मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles