SCO vs NEP : नेपाल की ऐतिहासिक जीत, टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार स्कॉटलैंड को दी मात

0

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 33वां मुकाबला T20 World Cup 2026 में Nepal Cricket Team और Scotland Cricket Team के बीच खेला गया। यह मैच Wankhede Stadium में आयोजित हुआ, जहां नेपाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड की टीम ने 20 ओवर में 170 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया। इस जीत के साथ नेपाल ने टूर्नामेंट का समापन किया और टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में अपनी पहली जीत दर्ज कर एक नया अध्याय लिखा।

स्कॉटलैंड के सलामी बल्लेबाजों ने इस मुकाबले में टीम को शानदार शुरुआत दी। पहले विकेट के लिए जॉर्ज मुंशी और माइकल जोन्स के बीच 60 बॉल पर 80 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए ब्रेंडन मैकमुलेन और माइकल जॉन्स ने 32 बॉल पर 52 रन जोड़े। मुंशी ने 29 बॉल पर 27 रन बनाए। वहीं जोन्स ने 45 बॉल पर 71 रन की पारी खेली। इन दो बल्लेबाजों के अलावा बाकी के बल्लेबाज इस मैच में कुछ खास कमाल नहीं कर सके। मैकमुलेन ने 19 बॉल पर 25 रन बनाए। नेपाल की गेंदबाजी की बात करें तो वहां सोमपाल कामी ने 3 विकेट हासिल किए। वहीं नंदन यादव को दो विकेट मिला।

171 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी नेपाल टीम की शुरुआत भी काफी अच्छी रही। पहले विकेट के लिए कुशल भुर्तेल और आशिफ शेख के बीच 74 रन की साझेदारी हुई। भुर्तेल 35 गेंदों में 43 रन की शानदार पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने इस दौरान 4 छक्के लगाए। इसके बाद विकेटकीपर आशिफ शेख ने 23 गेंदों में दो छक्के की मदद से 33 रन बनाए। कप्तान रोहित पौडेल इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए और 14 बॉल में 16 रन बनाकर आउट हुए। तीन विकेट गिरने के बाद एक वक्त नेपाल की पारी लड़खड़ा गई थी लेकिन दीपेंद्र एरी और गुलशन झा ने शानदार साझेदारी करके टीम को जीत दिला दी। गुलशन झा ने 17 गेंदों में दो छक्के की मदद से 24 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं दीपेंद्र एरी ने 23 बॉल पर 4 चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद 50 रन बनाए।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

स्कॉटलैंड (प्लेइंग XI): जॉर्ज मुंशी, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, माइकल लीस्क, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), मार्क वॉट, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड व्हील, ब्रैड करी

नेपाल (प्लेइंग XI): कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बाम, गुलसन झा, सोमपाल कामी, संदीप जोरा, नंदन यादव, संदीप लामिछाने

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here