ZIM vs IRE: बारिश से मुकाबला प्रभावित, जिम्बाब्वे सुपर-8 में, ऑस्ट्रेलिया बाहर

0

नई दिल्ली : T20 वर्ल्ड कप 2026 का 32वां मुकाबला आयरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच श्रीलंका के पल्लेकेले स्टेडियम में खेला जाना था। हालांकि, बारिश के कारण यह मुकाबला रद्द कर दिया गया। मैच रद्द होने के बाद जिम्बाब्वे की टीम सुपर-8 में अपनी जगह पक्की करने में सफल रही, जबकि ऑस्ट्रेलिया का इस वर्ल्ड कप से सफर समाप्त हो गया। मुकाबले के रद्द होने के चलते दोनों टीमों, आयरलैंड और जिम्बाब्वे, ने 1-1 अंक साझा किए।

अब तक आयरलैंड और जिम्बाब्वे की टीमें कुल 19 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में आमने-सामने आई हैं, जिनमें दोनों टीमों ने बराबर 8-8 मैच जीते हैं और 3 मुकाबले बेनतीजा रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमें अब तक सिर्फ 2 बार भिड़ीं थीं, जिनमें से एक मैच आयरलैंड ने जीता और एक मैच जिम्बाब्वे के नाम रहा। वहीं आज खेले जाने वाले मैच में बारिश ने मुकाबले पर पानी फेर दिया और इसे रद्द कर दिया गया।

आयरलैंड ने अपने पिछले मैच में ओमान को 96 रन से हराया था। उस मुकाबले में आयरिश टीम ने पहले खेलते हुए 235/5 का मजबूत स्कोर बनाया था। अब आयरलैंड की टीम एक बार फिर अपने बल्लेबाजों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। वहीं, जिम्बाब्वे ने अपने पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराकर जोरदार जीत हासिल की थी, जिससे टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ गया है। जिम्बाब्वे अपनी अच्छी लय को बनाए रखते हुए अगला मैच श्रीलंका के खिलाफ 18 फरवरी को खेलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here