ताइक्वांडो अकादमी के शशांक और अंशु भारतीय टीम में

0

भोपाल। मध्यप्रदेश ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ी शशांक सिंह और अंशु दंडोतिया का चयन भारतीय टीम में हुआ है। -78 किग्रा भारवर्ग के खिलाड़ी शशांक सिंह जहां हम्मामेट (तुनिशिया) में 6 और 7 अप्रैल को यूथ ओलिंपिक क्वालीफिकेशनल टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। वहीं यह दोनों खिलाड़ी 9 से 13 तक वर्ल्ड जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे। इन दोनों खिलाड़ियों का चयन बीते दिनों धनबाद में 8 से 11 मार्च तक आयोजित सिलेक्शन ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। इसमें शशांक सिंह पटेल ने दो और अंशु ने चार खिलाड़ियों को हराया।