नई दिल्ली : WrestleMania 42, WWE का सबसे बड़ा इवेंट, 18 और 19 अप्रैल 2026 को आयोजित होने जा रहा है, जिसमें कई जबरदस्त फाइट फैंस को देखने को मिलेंगे। इसी कड़ी में ट्रिपल एच (Tripal H), जो कंपनी के चीफ मैटेरियल ऑफिसर और 14 बार के वर्ल्ड चैंपियन हैं, ने 17 मार्च (मंगलवार) सुबह एक बड़े मैच का ऐलान कर दिया। उन्होंने ‘द बीस्ट’ ब्रॉक लेसनर और ओबा फेमी के बीच होने वाले धमाकेदार फाइट की घोषणा की, जिसने इस मेगा इवेंट के लिए उत्साह और भी बढ़ा दिया है।
दरअसल WWE रॉ के नए एपिसोड में ब्रॉक लेसनर पर ओबा ने हमला कर दिया था। दरअसल लेसनर और पॉल हेमन ने पहले सेथ रॉलिंस के सेगमेंट में दखलंदाजी की थी। इसके बाद ओबा फेमी ने रिंग में एंट्री की। जब ओबा और लेसनर आमने-सामने थे तो रॉलिंस ने द बीस्ट का ध्यान भटकाया, उतनी ही देर में ओबा ने ब्रॉक लेसनर पर हमला कर दिया। उन्होंने ब्रॉक को उठाकर रिंग में पटक दिया। इस भिडंत के बाद ट्रिपल एच ने 27 वर्षीय ओबा फेमी के साथ ब्रॉक लेसनर के ऐतिहासिक रेसमेनिया मैच की घोषणा कर दी। द रूलर बनाम द बीस्ट की इस जंग को खुद ट्रिपल एच ने भी ग्रैंड स्टेज का ग्रैंड मुकाबला कहा है।
WrestleMania से पहले रॉयल रंबल में दिखी थी ओबा-लेसनर की झलक
आपको बता दें कि इससे पहले 31 जनवरी 2026 को सऊदी अरब में आयोजित Royal Rumble में भी Brock Lesnar और Oba Femi आमने-सामने आ चुके हैं। उस दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर जबरदस्त हमला किया था, लेकिन अंत में लेसनर ने ओबा फेमी को एलिमिनेट कर दिया था। अब Triple H ने इस भयंकर मुकाबले का ऐलान कर फैंस की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है।
Wrestlemania 42 के अब तक 5 बड़े मैचों पर लगी मुहर
रेसलमेनिया 42 के लिए अभी तक पांच बड़े मुकाबलों का लाइन अप तैयार हो चुका है। ब्रॉक लेसनर और ओबा फेमी के मैच अनाउंसमेंट ने इस लिस्ट को और मजेदार बना दिया है। ये हैं मेगा इवेंट में होने वाले बड़े मुकाबलों की अब तक की लिस्ट:-
World Heavyweight Championship: सीएम पंक बनाम रोमन रेंस
WWE Women’s Championship: जेड कारगिल बनाम रिया रिप्ली
WWE Championship: कोडी रोड्स बनाम रैंडी ऑर्टन
Women’s World Championship: स्टेफनी वकेर बनाम लिव मॉर्गन
सिंगल्स मैच: ओबा फेमी बनाम ब्रॉक लेसनर


