नई दिल्ली : पाकिस्तान के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को एक और झटका लगा है। टीम के सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग की चोट से समय पर उबरने में नाकाम रहे हैं। इसके चलते वह पाकिस्तान के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। निसांका की अनुपस्थिति श्रीलंका की बल्लेबाजी के लिए चुनौती बन सकती है, क्योंकि टीम को अब उनकी जगह सलामी क्रम में दूसरे विकल्प पर विचार करना होगा। श्रीलंका क्रिकेट ने पथुम निसांका के टेस्ट सीरीज से बाहर होने की पुष्टि की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका क्रिकेट के मुताबिक, पथुम निसांका पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं। उनकी जगह लाहिरू उदारा को टीम में शामिल किया गया है। पथुम निसांका सितंबर में इंग्लैंड दौरे के दौरान चोटिल हुए थे। इसके बाद से चोट के कारण उनकी वापसी लगातार टल रही है।
पथुम निसांका को शुरुआती 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उनका पाकिस्तान जाना इस बात पर निर्भर था कि वह मेडिकल रूप से फिट घोषित किए जाएं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हालांकि, श्रीलंका क्रिकेट के बयान के बाद यह तय हो गया कि वह सीरीज शुरू होने तक फिट नहीं हो पाएंगे। पथुम निसांका को यह चोट सितंबर में इंग्लैंड के खिलाफ श्रीलंका के व्हाइट-बॉल दौरे के दौरान लगी थी। इसके चलते वह पाकिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज से भी बाहर हो गए थे। पथुम निसांका को मौजूदा ODI ट्राई-सीरीज के लिए भी टीम में एक शर्त के साथ शामिल किया गया था, लेकिन फिट न हो पाने के कारण उन्हें अंततः बाहर होना पड़ा।
पथुम निसांका की वापसी फिर टली, श्रीलंका को लगा झटका
इस ताजा झटके की वजह से टेस्ट क्रिकेट में पथुम निसांका की वापसी और टल गई है। इससे पहले अगस्त में कलाई की चोट के कारण वह भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज भी नहीं खेल पाए थे। टेस्ट मैचों के लिए पथुम निसंका की जगह लाहिरू उदारा को टीम में शामिल किया गया है। लाहिरू उदारा पहले से ही पाकिस्तान में वनडे टीम के साथ मौजूद हैं। लाहिरू उदारा को पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड त्रिकोणीय शृंखला के लिए भी पथुम निसांका की जगह टीम में लिया गया था। वह अब तक पांच टेस्ट मैच खेल चुके हैं। लाहिरू उदारा टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका की पिछली दो सीरीज (वेस्टइंडीज और भारत के खिलाफ) का हिस्सा रहे हैं। लाहिरू उदारा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एंटिगा में 188 रन बनाए थे।
पाकिस्तान टेस्ट के लिए श्रीलंका की अपडेटेड टीम
कुसल मेंडिस (कप्तान), पसिंदु सोरियाबंदरा, दिनेश चांदीमल, कामिंदु मेंडिस, सोनल दिनुशा, धनंजय डिसिल्वा, अंजला बंडारा, केशरा नुवांता, प्रभात जयसूर्या, मिलन रत्नायके, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा, लाहिरू उदारा।
पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कुसल मेंडिस संभालेंगे श्रीलंका की कमान
श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला टेस्ट 9 से 13 नवंबर तक रावलपिंडी में, जबकि दूसरा टेस्ट 17 से 21 नवंबर तक लाहौर में आयोजित होगा। दोनों मुकाबले मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र का हिस्सा होंगे। नए कप्तान कुसल मेंडिस के नेतृत्व में श्रीलंका की यह पहली टेस्ट सीरीज होगी। ऐसे में टीम के लिए यह दौरा खास महत्व रखता है, जहां कप्तान मेंडिस के सामने टीम को बेहतर प्रदर्शन के साथ सीरीज में जीत दिलाने की चुनौती होगी।


