IND vs NZ 3rd T20I: भारत के सामने 199 रन की चुनौती, न्यूजीलैंड ने जमकर बनाए रन

0

नई दिल्ली : भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा मैच वेलिंग्टन में खेला जा रहा है। मैच में पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 198 रन बनाए हैं। भारत के सामने जीत के लिए 199 रनों का लक्ष्य है। भारतीय टीम अगर ये मैच जीत जाती है तो लगातार तीन मैच जीतकर सीरीज भी अपने नाम कर लेगी। इस मैच का लाइव स्कोर और हिन्दी में पूरी कमेंट्री आप यहां देख सकते हैं। साथ ही सारे अहम अपडेट भी आपको यहां मिलते रहेंगे।

न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 52 बॉल का सामना कर 89 रन बनाए। इसमें पांच चौके और पांच छक्के आए। सलामी बल्लेबाजी टिम सिफर्ट जल्दी आउट हो गए थे, वे दो ही रन बना सके। फिन ऐलन ने केवल 25 बॉल पर 40 रन ठोक दिए। उन्होंने चौका तो एक भी नहीं लगाया, लेकिन पांच छक्के लगा दिए। बेवन जैकब्स ने आखिर में आकर केवल 23 बॉल पर 39 रनों की अच्छी पारी खेली। उनके बल्ले से चार चौके और एक छक्का आया।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम आज न्यूजीलैंड से तीसरे टी20 में भिड़ रही है। अब तक जो दो मैच हुए हैं, उसमें भले ही टीम इंडिया ने जीत दर्ज की हो, लेकिन ये नहीं भूलना चाहिए कि न्यूजीलैंड ने ब​राबरी की टक्कर दी है। आज का मैच इसलिए अहम है, क्योंकि भारत ने इसे जीत तो सीरीज अपने नाम हो जाएगी। लेकिन न्यूजीलैंड की टीम इसमें खलल डालने की कोशिश जरूर करेगी।

आज का मैच ​वेलिंग्टन में है। वहां के मौसम की बात करें तो मैच के दौरान तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है, साथ ही बीच बीच में बूंदाबांदी भी हो सकती है। लेकिन मैच नहीं हो पाएगा, फिलहाल ऐसा नहीं माना जाना चाहिए। पहले दोनों मैच काफी रोमांचक हुए हैं, ऐसा ही कुछ आज भी होगा।

भारतीय क्रिकेट टीम का पूरा स्क्वाड: संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, कुमार कुशाग्र, मयंक यादव।

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का पूरा स्क्वाड: टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन ऐलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, जैकब डफी, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, ब्लेयर टिकनर, मैथ्यू फिशर, डेवोन कॉनवे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here