दूसरे वनडे से पहले टीम इंडिया को झटका, ICC ने खिलाड़ी पर लगाया जुर्माना

0

नई दिल्ली : भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को बर्मिंघम में खेला गया था। इस मैच के दौरान भारतीय गेंदबाज की एक प्रतिक्रिया को लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने कार्रवाई की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दूसरे वनडे से कुछ समय पहले ही आईसीसी ने युवा भारतीय गेंदबाज गुरनूर बराड़ को फटकार लगाई और उन पर जुर्माना भी लगाया। यह मामला मैच के दौरान उनके व्यवहार से जुड़ा हुआ था, जिसके कारण आईसीसी ने नियमों के तहत यह कदम उठाया।

उन्हें मैच फीस के जुर्माने समेत आईसीसी ने एक डिमेरिट अंक भी दिया है। बराड़ को आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.9 के तहत दोषी पाया गया है। इसके तहत किसी खिलाड़ी या सपोर्ट स्टाफ द्वारा गेंद को खतरनाक अंदाज में थ्रो करने का मामला आता है। इसमें यह देखा जाता है कि इस थ्रो से सामने वाले खिलाड़ी या शख्स को नुकसान भी पहुंच सकता था।

समझिए पूरा मामला

गुरनूर बराड़ को इस मामले के तहत दोषी पाया गया है। यह वाकिया मैच के 8वें ओवर में इंग्लैंड की बल्लेबाजी के दौरान हुआ था। जब गेंदबाजी करते हुए फॉलो थ्रू में बराड़ ने गेंद को पकड़ा और बल्लेबाज की तरफ खतरनाक अंदाज में थ्रो कर दिया। मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने उन पर यह आरोप सिद्ध किया। फील्ड अंपायर कुमार धर्मसेना और माइक बर्न्स व थर्ड अंपायर सैम नोगास्की ने यह मामला मैच रेफरी तक पहुंचाया। भारतीय तेज गेंदबाज ने इस गलती को स्वीकार कर लिया। इसी कारण इस मामले पर आगे की सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। आईसीसी द्वारा गुरनूर को लताड़ लगाते हुए चेतावनी दी गई। वहीं उनकी मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना भी उनके ऊपर लगा। साथ ही यह लेवल 1 का आरोप था तो इसके तहत उनको एक डिमेरिट अंक भी मिला।

यह गुरनूर बराड़ के मौजूदा करियर में अगले दो साल की अवधि के दौरान पहला डिमेरिट अंक है। आईसीसी के नियमों के अनुसार, अगर 24 महीने के भीतर उनके खाते में दो या तीन और डिमेरिट अंक जुड़ते हैं, तो उन पर एक या दो मैचों का निलंबन भी लगाया जा सकता है। गुरनूर ने पहले वनडे में शानदार गेंदबाजी करते हुए 9 ओवर में दो विकेट हासिल किए थे। हालांकि, पैर में परेशानी के कारण वह अपना आखिरी ओवर पूरा नहीं कर पाए थे। इसी वजह से दूसरे वनडे में उनके खेलने को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here