स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी की छात्रा जमना केवट ने सीनियर स्टेट जूडो चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी, भोपाल की बीपीईएस (BPES) की छात्रा जमना केवट ने सीनियर स्टेट जूडो चैंपियनशिप 2025–26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। जमना केवट ने -57 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर यह उपलब्धि हासिल की। प्रतियोगिता में जमना के आत्मविश्वास, तकनीकी कौशल और मजबूत रणनीति ने उन्हें अन्य खिलाड़ियों पर बढ़त दिलाई। इस अवसर पर स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने जमना केवट को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनके कठोर परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। कुलगुरु डॉ. विजय सिंह और कुलसचिव डॉ. सितेश कुमार सिन्हा ने भी जमना की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी समान महत्व देता है। विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रेरित करना है। डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. विनोद कुमार शर्मा, शिक्षा विभाग की प्रमुख डॉ. संजु शर्मा, खेल निदेशक एवं वरिष्ठ खेल अधिकारी श्री ममलेश कर्मा तथा खेल अधिकारी नलिनी खरे ने भी जमना केवट को स्वर्ण पदक जीतने पर शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here