31वां डिजिआना–आईईएस इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट कल से, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और खेल मंत्री विश्वास सारंग करेंगे उद्घाटन, 33 टीमों के बीच होगा घमासान

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल: राजधानी में 31वें आईईएस–डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ रविवार, 4 जनवरी से होने जा रहा है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में इस वर्ष कुल 33 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन रविवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और खेल मंत्री विश्वास सारंग करेंगे। उद्घाटन समारोह में दिलीप बिल्डकॉन के सीएमडी दिलीप सूर्यवंशी, डिजिआना ग्रुप के सीएमडी तेजिंदर सिंह घुम्मन, आईईएस यूनिवर्सिटी के चांसलर इंजीनियर बी.एस. यादव, स्कोप ग्लोबल यूनिवर्सिटी के प्रो-चांसलर सिद्धार्थ चतुर्वेदी, मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी के प्रो-चांसलर गौरव तिवारी और भोपाल खेल पत्रकार संघ के संरक्षक मृगेंद्र सिंह विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कमेंटेटर दामोदर प्रसाद आर्य करेंगे।

प्रतियोगिता का आयोजन हर साल की तरह टी-20 फॉर्मेट में किया जाएगा। प्रारंभिक दौर में लीग मुकाबले खेले जाएंगे, जिसके बाद अपने-अपने ग्रुप की शीर्ष टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी। टूर्नामेंट में मीडिया टीमों के साथ-साथ डिपार्टमेंटल और कॉर्पोरेट ग्रुप की टीमें भी हिस्सा ले रही हैं। प्रतिदिन दो मुकाबले खेले जाएंगे। मैचों का मुख्य आयोजन ओल्ड कैंपियन मैदान पर होगा, जबकि कुछ मुकाबले फेथ क्रिकेट ग्राउंड और सेंचुरियन अकादमी मैदान पर भी खेले जाएंगे। हर मुकाबले के बाद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।

इसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ‘मानसरोवर प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘आरएनटीयू मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर’ के खिताब से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सेज ग्रुप की ओर से विशेष अवॉर्ड भी प्रदान किए जाएंगे। टूर्नामेंट की विजेता टीम को एक लाख रुपए नगद, जबकि उपविजेता टीम को 50 हजार रुपए नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here