शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास, महिला T20I में सबसे कम उम्र में पूरे किए 3000 रन

0

नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट जो अभी दुबई में चल रहे महिला टी20 एशिया कप में खेल रही है, उसमें उन्होंने 5 सितंबर को पाकिस्तानी महिला टीम के खिलाफ ग्रुप स्टेज में अपना आखिरी मुकाबला 7 विकेट से एकतरफा अपने नाम कर लिया। इस मैच में टीम इंडिया की स्टार युवा ओपनिंग बल्लेबाज शेफाली वर्मा अपनी 12 रनों की छोटी पारी के दम पर महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने में कामयाब हो गईं। शेफाली अब महिला T20I में सबसे कम उम्र में तीन हजार रनों का आंकड़ा पूरा करने वाली खिलाड़ी बन गई हैं, जिसमें उन्होंने आयरलैंड की गैबी लुईस के रिकॉर्ड को तोड़ा है।

महिला टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम की ओपनिंग बल्लेबाज शेफाली वर्मा की गिनती आक्रामक बल्लेबाजों में की जाती है, जो अपने खेल के दम पर मुकाबले को एकतरफा कर देती हैं। शेफाली भले ही पाकिस्तानी महिला टीम के खिलाफ 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं लेकिन वह T20I में अपने तीन हजार रनों का आंकड़ा पूरा करने में कामयाब रहीं। शेफाली वर्मा ने यह उपलब्धि अपने 114वें T20I मैच में हासिल की जिसमें उनके रिकॉर्ड को देखा जाए तो 113 पारियों में शेफाली ने 28.08 के औसत से अब तक 3005 रन बनाए हैं। महिला टी20 इंटरनेशनल में शेफाली वर्मा सिर्फ तीसरी ऐसी भारतीय खिलाड़ी हैं जो तीन हजार या उससे अधिक रन बनाने में कामयाब हो सकी हैं। इससे पहले सिर्फ स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर यह उपलब्धि हासिल करने में कामयाब हो सकी थी

महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम उम्र में तीन हजार रनों का आंकड़ा पूरा करने वाली खिलाड़ी
  • शेफाली वर्मा (भारत) – उम्र 22 साल 220 दिन
  • गैबी लुईस (आयरलैंड) – उम्र 24 साल 347 दिन
  • ईशा ओजा (यूएई) – उम्र 27 साल 139 दिन
  • स्मृति मंधाना (भारत) – उम्र 27 साल 171 दिन
  • हेली मैथ्यूज (वेस्टइंडीज) – उम्र 27 साल 347 दिन

पाकिस्तान महिला टीम के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम जब 56 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी तो शेफाली वर्मा ने पहली ही गेंद पर सिक्स लगाने के साथ आक्रामक अंदाज में पारी की शुरुआत की। इसी के साथ शेफाली वर्मा महिला टी20 इंटरनेशनल में दो बार पारी की पहली गेंद पर छक्का लगाने वाली पहली खिलाड़ी बन गईं। इससे पहले शेफाली ने साल 2026 में ही एजबेस्टन के स्टेडियम में पाकिस्तानी महिला टीम के खिलाफ मुकाबले सादिया इकबाल की गेंद पर पारी की पहली बॉल पर छक्का जड़ा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here