ट्रेविस हेड के बिना आईपीएल 2027 में उतरेगी सनराइजर्स हैदराबाद

0

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2027 (आईपीएल 2027) से पहले सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका लगा है। नीलामी से पहले मंगलवार (17 नवंबर) को खिलाड़ियों की रिटेंशन सूची जारी होनी है। इससे पहले खबर सामने आई है कि ट्रेविस हेड अगले सीजन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। ऐसे में उन्हें टीम से रिलीज किए जाने की संभावना भी जताई जा रही है। क्रिकइंफो को पता चला है कि हेड ने सनराइजर्स को सूचित किया है कि वह व्यस्त अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल के दौरान अपना वर्कलोड कम करने के लिए आगामी सीजन से बाहर रहने का फैसला ले रहे हैं। उम्मीद है कि सनराइजर्स उन्हें रिलीज कर देगा। इससे सनराइजर्स की बल्लेबाजी लाइन-अप को बड़ा झटका लगा है, लेकिन इससे उन्हें गोवा में 16 दिसंबर को होने वाली नीलामी के लिए एक बड़ी रकम (पर्स) मिल जाएगी।

हेड के फैसले पर हैरानी नहीं, सनराइजर्स को पहले से थी अंदेशा

2025 की मेगा नीलामी से पहले फ्रेंचाइजी ने जिन पांच कैप्ड खिलाड़ियों को 14 करोड़ रुपये में रिटेन किया था, उनमें हेड भी शामिल थे। ऐसे में जैसे ही आईपीएल इस रिलीज को मंजूरी देगा, उनकी नीलामी की रकम (पर्स) में यह राशि जुड़ जाएगी। हेड का यह फैसला चौंकाने वाला नहीं है, क्योंकि इस साल अगस्त में ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने क्रिकइंफो को बताया था कि 2027 में ऑस्ट्रेलिया के लिए कई महत्वपूर्ण और प्राथमिकता वाले क्रिकेट मुकाबले होने हैं, जिसके चलते उन्हें कुछ फैसले लेने होंगे।

ऑस्ट्रेलिया का व्यस्त शेड्यूल

20 मैचों वाले व्यस्त टेस्ट शेड्यूल के अलावा मैकडोनाल्ड ने जिन अहम क्रिकेट मुकाबलों की ओर इशारा किया था, उनमें आईपीएल के तुरंत बाद जून में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल, फिर एशेज (जून-अगस्त) और उसके बाद वनडे वर्ल्ड कप (अक्टूबर-नवंबर) हैं।

एसआरएच के पर्स में नहीं होगा बदलाव

अगर कोई फ्रेंचाइजी 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन किए गए किसी खिलाड़ी को रिलीज या ट्रेड करती है, तो उसके पर्स में उस समय के रिटेंशन स्लैब के हिसाब से बदलाव किया जाएगा। एसआरएच के मामले में, इसमें कोई और कमी या बढ़ोतरी नहीं होगी, क्योंकि मेगा ऑक्शन से पहले चार कैप्ड खिलाड़ियों को रिटेन करने की कीमत 61 करोड़ रुपये थी। यह उनके अन्य चार रिटेन किए गए खिलाड़ियों हेनरिक क्लासेन (23 करोड़ रुपये), पैट कमिंस (18 करोड़ रुपये), अभिषेक शर्मा (14 करोड़ रुपये) और नितीश कुमार रेड्डी (6 करोड़ रुपये) की कुल सैलरी के बराबर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here