इम्पैक्टफुल पारियों पर शशांक का फोकस, PBKS को चैंपियन बनाने का लक्ष्य

0

कहा- रन नहीं, मैच जिताने वाली पारी अहम; 31 मार्च को गुजरात से पहला मुकाबला

न्यू चंडीगढ़। पंजाब किंग्स के फिनिशर शशांक सिंह ने IPL 2026 से पहले अपने इरादे साफ कर दिए हैं। उनका कहना है कि इस सीजन उनका पूरा ध्यान इम्पैक्टफुल पारियां खेलने पर रहेगा, जिससे टीम को जीत मिल सके।

“टीम की जीत सबसे अहम”

शशांक ने कहा कि उनका बल्लेबाजी क्रम ऐसा है, जहां उन्हें अक्सर दबाव की स्थिति में क्रीज पर आना पड़ता है। ऐसे में उनका लक्ष्य ज्यादा रन बनाना नहीं, बल्कि टीम को मुश्किल परिस्थितियों से निकालकर जीत दिलाना होता है।
उन्होंने कहा कि 20 गेंदों में 50 रन जैसी तेज पारियां ही उनके रोल की असली पहचान हैं।

अब रोल पूरी तरह स्पष्ट

पिछले सीजन को याद करते हुए शशांक ने बताया कि शुरुआत में उन्हें अपनी भूमिका को लेकर स्पष्टता नहीं थी, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने उन्हें फिनिशर की जिम्मेदारी दी। अब वे इस रोल को बेहतर तरीके से समझते हैं और उसी के अनुसार तैयारी कर रहे हैं।

ट्रॉफी जीतने का भरोसा

शशांक ने आत्मविश्वास जताते हुए कहा कि टीम इस बार खिताब जीतने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य 31 मई को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में फाइनल खेलकर ट्रॉफी उठाना है।

पहला मुकाबला गुजरात से

पंजाब किंग्स अपना पहला मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ 31 मार्च को खेलेगी। इसके बाद टीम चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी।

पिछले सीजन फाइनल में मिली थी हार

गौरतलब है कि पिछले सीजन पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 6 रन से हार गई थी। अब टीम इस बार उस कमी को पूरा कर खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरने जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here