नई दिल्ली: IPL 2026 का तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। चेन्नई की टीम इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 127 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। टीम के लिए जेमी ओवरटन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 36 बॉल पर 43 रन आए। बाकी के CSK के बल्लेबाज इस मैच में फ्लॉप रहे। राजस्थान की तरफ से जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने इस टारगेट को 12.1 ओवर में हासिल करके एक बड़ी जीत दर्ज की। राजस्थान रॉयल्स के लिए इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने अर्धशतक लगाया। वह 17 बॉल में 52 रन की पारी खेलकर आउट हुए। वहीं जायसवाल 38 और पराग 14 रन बनाकर नाबाद रहे।
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग XI
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा (विकेटकीपर), जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI
वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरन हेटमायर, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा


