रोमारियो शेफर्ड की हैट्रिक से वेस्टइंडीज की धमाकेदार जीत, स्कॉटलैंड को 35 रन से हराया

0

कोलकाता: टी-20 वर्ल्ड कप के पहले ही दिन वेस्टइंडीज ने दमदार प्रदर्शन करते हुए स्कॉटलैंड को 35 रन से शिकस्त दी। ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में रोमारियो शेफर्ड की घातक गेंदबाजी जीत की सबसे बड़ी वजह रही, जिन्होंने हैट्रिक सहित पांच विकेट झटके।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 182 रन बनाए। टीम की ओर से शिमरोन हेटमायर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों में 64 रन की अहम पारी खेली। ओपनर ब्रैंडन किंग ने 35 रन जोड़े, जबकि रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड ने 24-24 रनों का योगदान दिया।

183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्कॉटलैंड की टीम 18.5 ओवर में 147 रन पर सिमट गई। रोमारियो शेफर्ड ने 17वें ओवर में माइकल लीस्क, मैथ्यू क्रॉस और ओलिवर डैविडसन को लगातार गेंदों पर आउट कर हैट्रिक पूरी की। इसके बाद उन्होंने साफयान शरीफ को भी पवेलियन भेजा। पावरप्ले में उन्होंने ब्रैंडन मैकमुलेन का विकेट भी लिया। शेफर्ड के अलावा जेसन होल्डर ने भी दो विकेट हासिल किए। वेस्टइंडीज ने इस जीत के साथ टूर्नामेंट में शानदार आगाज़ किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here