एडवोकेट स्व. राजेश धर्मन स्मृति टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। भोपाल एडवोकेट स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में एडवोकेट स्व. राजेश धर्मन स्मृति टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। यह टूर्नामेंट भोपाल जिला अभिभाषक संघ से जुड़े पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, अधिवक्ताओं, न्यायाधीश गण तथा न्यायिक एवं कर्मचारीगण के लिए आयोजित किया जाएगा।

टूर्नामेंट के मुकाबले 17, 18, 25 और 26 जनवरी तथा 1, 7 और 8 फरवरी 2026 को सुबह 8.30 बजे से बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय मैदान, भोपाल में खेले जाएंगे। आयोजकों के अनुसार यह प्रतियोगिता खेल भावना, आपसी सौहार्द और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।

इस स्मृति टूर्नामेंट के माध्यम से स्व. एडवोकेट राजेश धर्मन के योगदान को याद किया जाएगा। आयोजन समिति ने सभी पात्र खिलाड़ियों और टीमों से प्रतियोगिता में सहभागिता करने की अपील की है। टूर्नामेंट के अध्यक्ष सुधासिंह सोलंकी और संयोजक धर्मेंद्र बाघवानी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here