एशिया पैसिफिक डेफ ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 के लिए कनिष्का शर्मा का चयन

0

Nst news, भोपाल.  मध्यप्रदेश की प्रतिभाशाली ताइक्वांडो खिलाड़ी कनिष्का शर्मा का चयन 2nd Asia Pacific Deaf Taekwondo Championship 2026 के लिए भारतीय टीम में हुआ है। यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 1 से 7 जून 2026 के बीच कजाकिस्तान में आयोजित की जाएगी, जहां कनिष्का भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उन्होंने 17 अप्रैल को ठाणे (महाराष्ट्र) में आयोजित चयन ट्रायल्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में SAI NCOE की मजबूत खिलाड़ी को हराकर अपनी जगह पक्की की। उनके आत्मविश्वास और तकनीकी दक्षता ने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया, जिसके चलते उन्हें राष्ट्रीय टीम में मौका मिला। इस उपलब्धि पर मध्यप्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कनिष्का को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता खिलाड़ी की मेहनत और बेहतर प्रशिक्षण का परिणाम है। कनिष्का मध्यप्रदेश ताइक्वांडो अकादमी में प्रशिक्षण ले रही हैं, जहां उन्हें आधुनिक सुविधाएं और अनुभवी कोचों का मार्गदर्शन मिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here