वनडे सीरीज से पहले श्रेयस को मिली कप्तानी की जिम्मेदारी, शार्दुल ठाकुर की जगह संभालेंगे टीम

0

नई दिल्ली : भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर, न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में मुंबई की ओर से खेलते नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रेयस अय्यर इस टूर्नामेंट के अगले दो मैचों में मुंबई टीम की कप्तानी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

मुंबई टीम की कमान दो मैचों के लिए श्रेयस के हाथ में

श्रेयस अय्यर अक्टूबर 2025 से इंजरी की वजह से क्रिकेट के मैदान से दूर थे और वो अब मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं, लेकिन उनकी असली परीक्षा विजय हजारे के मैच के जरिए होगी। श्रेयस को न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय वनडे टीम का उप-कप्तान भी बनाया गया है, लेकिन 6 जनवरी को विजय हजारे ट्रॉफी में उनका प्रदर्शन तय करेगा कि उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के लिए पूरी तरह से फिट घोषित किया जाता है या नहीं।

शार्दुल ठाकुर टूर्नामेंट से बाहर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शार्दुल ठाकुर की गैरमौजूदगी में श्रेयस अय्यर 6 और 8 जनवरी को विजय हजारे टूर्नामेंट में मुंबई टीम की कप्तानी करेंगे। मुंबई के नियमित कप्तान शार्दुल ठाकुर पिंडली में चोट (काफ इंजरी) के कारण इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शुरुआती रिपोर्ट्स में यह बताया गया था कि मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के खिलाफ मैच श्रेयस के लिए दूसरा रिटर्न टू प्ले मैच सिमुलेशन होगा। अगर वह बिना किसी रुकावट के इसे सफलतापूर्वक पूरा कर लेते हैं, तो उनकी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी तय हो जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी डॉ. उन्मेश खानविलकर ने एक बयान में कहा कि मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि श्रेयस अय्यर को विजय हजारे ट्रॉफी के बाकी लीग मैचों के लिए मुंबई सीनियर पुरुष टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज के दौरान डाइविंग कैच लेते समय स्प्लीन में चोट और अंदरूनी ब्लीडिंग के कारण श्रेयस का पिछले दो महीनों में लगभग 6 किलोग्राम वजन कम हो गया था। इसलिए उन्हें अपना वजन फिर से हासिल करने और पेट की चोट से पहले जैसी अपनी खेल फॉर्म में लौटने के लिए समय चाहिए था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here