नई दिल्ली: Shubman Gill ने वनडे क्रिकेट में एक और शानदार शतक जड़ते हुए अपनी कप्तानी में पहली सेंचुरी पूरी कर ली है। अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 77 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। कप्तान के तौर पर यह पारी उनके आत्मविश्वास और जिम्मेदारी दोनों को दर्शाती है।
गिल के अलावा Ishan Kishan ने भी ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अपना एक और वनडे शतक पूरा किया। दोनों बल्लेबाजों की इस दमदार साझेदारी ने भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया और अफगानिस्तान के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा।
भारत और अफगानिस्तान के बीच बुधवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा गया था इसमें अफगानिस्तान के कप्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बैटिंग के लिए बुलाया। हालांकि खुद कप्तान इस मैच में ओपनिंग के लिए नहीं आए। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल ने पारी का आगाज किया, लेकिन वे ज्यादा देर तक बल्लेबाजी नहीं कर पाए। हालांकि इसके बाद जब तीन नंबर पर गिल आए तो रोहित का उन्हें भरपूर साथ मिला।
यशस्वी जायसवाल केवल 4 रन बनाकर आउट हो गए थे। रोहित शर्मा ने तेजी के साथ 48 रन बनाए जरूर, लेकिन वे अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए। रोहित ने छह चौके और दो छक्के लगाए। भरत का दूसरा विकेट 96 रन पर गिर गया था। इसके बाद कप्तान गिल और ईशान किशन ने पारी को संभाला और टीम को बड़े स्कोर की ओर अग्रसर किया था। गिल ने अपनी इस शतकीय पारी के दौरान 13 चौके और दो छक्के लगाए। गिल के कुछ ही देर बाद ईशा किशन ने भी अपना शतक ठोक दिया। किशन ने 71 बॉल पर सेंचुरी पूरी की। इन दोनों ने टीम इंडिया को काफी मजबूती देने का काम किया था।
भारतीय कप्तान के तौर पर वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले गिल अब तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले रोहित शर्मा ने साल 2023 में कप्तान के तौर पर अफगानिस्तान के खिलाफ 63 बॉल पर सेंचुरी पूरी की थी। रोहित ने साल 2025 में इंग्लैंड के ही खिलाफ 76 बॉल पर भी शतक लगाया था। वीरेंद्र सहवाग ने साल 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ कप्तान के तौर पर 69 बॉल पर शतक लगाया था। विराट कोहली की बात करें तो उन्होंने साल 2017 में बतौर कप्तान श्रीलंका के खिलाफ 76 बॉल पर शतक लगाने में कामयाबी हासिल की थी।
भारतीय कप्तान की ओर से सबसे तेज ODI शतक (गेंदों के हिसाब से)
- 63 : रोहित शर्मा बनाम अफगानिस्तान दिल्ली 2023
- 69 : वीरेंद्र सहवाग बनाम वेस्टइंडीज इंदौर 2011
- 76 : विराट कोहली बनाम श्रीलंका कोलंबो RPS 2017
- 76 : रोहित शर्मा बनाम इंग्लैंड कटक 2025
- 77 : शुभमन गिल बनाम अफगानिस्तान लखनऊ 2026


