प्रसून सारंग स्मृति टूर्नामेंट: सिली पॉइंट क्रिकेट एकेडमी ने 3 विकेट से दर्ज की रोमांचक जीत

0

NST NEWS, भोपाल. विश्वास सारंग क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए प्रसून सारंग स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के रोमांचक मुकाबले में सिली पॉइंट क्रिकेट एकेडमी ने रेलवे गर्वित टीम को 3 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। लो-स्कोरिंग मैच में दोनों टीमों के गेंदबाजों ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया।  पहले बल्लेबाजी करते हुए रेलवे गर्वित की पूरी टीम 24.1 ओवर में 80 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से आरव शर्मा और गुरप्रीत सिंह ने सर्वाधिक 17-17 रन बनाए। सिली पॉइंट क्रिकेट एकेडमी की तरफ से कार्तिकेय, सारथ और नैतिक शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट हासिल किए।  81 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिली पॉइंट क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत भी साधारण रही, लेकिन टीम ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए 28.5 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। वेदांत गौर और नैतिक शर्मा ने 12-12 रन का योगदान दिया। रेलवे गर्वित की ओर से आरव साहू ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लेकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया। मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले नैतिक शर्मा को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्होंने 12 रन बनाने के साथ 2 विकेट भी हासिल किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here