NST NEWS, भोपाल. टी.टी. नगर स्टेडियम भोपाल में आयोजित समर कैंप खेलो भोपाल फुटबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर-12 आयु वर्ग का मुकाबला सयान गॉड और रियल मैड्रिड टीम के बीच खेला गया। मुकाबले में सयान गॉड टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रियल मैड्रिड को 2-0 से पराजित कर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया। मैच में सयान गॉड की ओर से अथर्व ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए दोनों गोल दागे और टीम की जीत के हीरो बने। मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों ने तेज खेल और शानदार तालमेल का प्रदर्शन किया। मैच शुरू होने से पहले दोनों टीमों ने रेफरी के साथ परिचय लिया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के मुकाबलों के जरिए युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। आयोजकों के अनुसार समर कैंप के माध्यम से बच्चों में खेल भावना और फिटनेस को बढ़ावा दिया जा रहा है।


