Sinquefield Cup Chess: प्रज्ञानंद-गुकेश की चौथे दौर में बाजी ड्रॉ, जानें वर्तमान रैंकिंग

0

सेंट लुई (अमेरिका): भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने सिंकफील्ड कप शतरंज टूर्नामेंट के चौथे दौर में अमेरिका के सैमुअल सेवियन के साथ ड्रॉ खेलते हुए एक-एक अंक हासिल किया। इसी दौर में विश्व चैंपियन डी गुकेश और फ्रांस के मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव के बीच मुकाबला भी बराबरी पर खत्म हुआ। इस तरह भारतीय खिलाड़ियों ने लगातार अपने प्रदर्शन से टूर्नामेंट में अपनी मजबूत स्थिति बनाए रखी।
अमेरिका के फैबियानो कारुआना ने दिन के एकमात्र निर्णायक मुकाबले में उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव को हराकर लगातार दूसरी जीत अपने नाम की। अन्य मुकाबलों में अमेरिका के लेवोन अरोनियन और पोलैंड के डूडा जान-क्रिस्तोफ के बीच तथा फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा और वेस्ली सो के बीच खेल ड्रॉ समाप्त हुआ।

अभी जबकि टूर्नामेंट के पांच दौर शेष हैं, फैबियानो कारुआना तीन अंकों के साथ एकल बढ़त पर हैं। उनके बाद आर प्रज्ञानंद और लेवोन अरोनियन 2.5-2.5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वेस्ली सो, अलीरेजा फिरोजा, मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव, सैमुअल सेवियन और डी गुकेश दो-दो अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं। डूडा आधे अंक पीछे हैं, जबकि नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव आधे अंक के साथ तालिका में सबसे निचले पायदान पर बने हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here