नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-बी मुकाबले में ओमान ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने निर्धारित ओवरों में 5 विकेट पर 225 रन बनाए और ओमान के सामने 226 रन का लक्ष्य रखा। श्रीलंका की ओर से कुसल मेंडिस ने 45 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली, जबकि पवन रथनायके ने 28 गेंदों में तेज 60 रन बनाए। कप्तान दासुन शनाका ने भी 50 रन का अहम योगदान दिया।
श्रीलंका ने अपने अभियान की शुरुआत आयरलैंड पर 20 रन की जीत के साथ की थी, जिसमें कुसल मेंडिस ने अर्धशतक जमाया था और कामिंडु मेंडिस ने 19 गेंदों में 44 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। दूसरी ओर, ओमान को अपने पहले मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
श्रीलंका (प्लेइंग XI): पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), पवन रथनायके, कामिंडू मेंडिस, दसुन शनाका (कप्तान), दुशान हेमंथा, दुनिथ वेल्लालेज, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीकशाना, मथीशा पथिराना
ओमान (प्लेइंग XI): आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, वसीम अली, मोहम्मद नदीम, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला (विकेट कीपर), सुफियान महमूद, नदीम खान, शाह फैसल, जय ओडेड्रा

