स्मृति मंधाना को मिली टीम इंडिया की कमान, आरसीबी को 2 बार बनाया चैंपियन

0

नई दिल्ली : स्मृति मंधाना को मंगलवार को हरमनप्रीत कौर के कप्तानी पद से हटने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हरमनप्रीत ने मंगलवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कप्तानी छोड़ने के अपने फैसले की जानकारी दी थी। इसके बाद गुवाहाटी में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया, भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार और चयन समिति के सदस्यों की बैठक हुई, जिसमें स्मृति मंधाना भी मौजूद रहीं। इसके बाद उन्हें भारतीय महिला टीम की नई कप्तान की जिम्मेदारी सौंप दी गई।

अब स्मृति मंधाना को आधिकारिक तौर पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान नियुक्त कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई ने अपनी वेबसाइट पर जारी बयान में कहा, “भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) स्मृति मंधाना को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान नियुक्त करता है।” मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बोर्ड ने कहा, ” स्मृति पिछले कई वर्षों से भारतीय महिला क्रिकेट की प्रमुख खिलाड़ियों में रही हैं और तीनों प्रारूपों में टीम की प्रगति में उनकी अहम भूमिका रही है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का लंबा अनुभव रखने वाली स्मृति ने घरेलू और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी अपनी नेतृत्व क्षमता साबित की है। उन्होंने हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 2024 और 2026 में महिला प्रीमियर लीग का खिताब दिलाया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार  बीसीसीआई ने कहा, ” स्मृति 2013 से भारतीय टीम का हिस्सा हैं और उनके पास कप्तानी के लिए पर्याप्त अनुभव है। अब वह टीम की कमान संभालते हुए भारतीय महिला क्रिकेट के नये दौर में टीम को आगे ले जाने की जिम्मेदारी निभाएंगी।”

हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी भारतीय महिला टीम की कप्तानी

हरमनप्रीत कौर की अगुआई में हाल ही में भारतीय टीम एशिया कप और एशियन गेम्स में चैंपियन बनी थी। हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप में उसे हार का सामना करना पड़ा था। 2025 में घरेलू सरजमीं पर पहली बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीती थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार  उन्होंने सोमवार को हुई रिव्यू मीटिंग के बाद मंगलवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और सभी फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हरमन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘आज, मैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ रही हूं। यह फैसला आसान नहीं है। इसमें बरसों की यादें, भावनाएं, त्याग और ऐसे पल शामिल हैं जो जिंदगी भर मेरे साथ रहेंगे।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here