महिला वनडे रैंकिंग में स्मृति मंधाना नंबर-1 पर बरकरार, हरमनप्रीत 7वें स्थान पर पहुंचीं

0

दुबई: महिला वनडे रैंकिंग में भारत की उपकप्तान Smriti Mandhana ने अपना नंबर-1 स्थान बरकरार रखा है, जबकि कप्तान Harmanpreet Kaur एक स्थान ऊपर चढ़कर 7वें नंबर पर पहुंच गई हैं। ताजा रैंकिंग में न्यूजीलैंड की Sophie Devine को दो स्थान का नुकसान हुआ है और वह 9वें स्थान पर खिसक गई हैं। वहीं भारत की Jemimah Rodrigues 635 अंकों के साथ 12वें स्थान पर कायम हैं। न्यूजीलैंड की बल्लेबाज Maddy Green ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 94 रन की पारी खेलकर 5 स्थान की छलांग लगाई और 610 रेटिंग पॉइंट्स के साथ 17वें स्थान पर पहुंच गई हैं, जो उनका करियर बेस्ट है।

वहीं ऑलराउंडर Amelia Kerr को शानदार प्रदर्शन का फायदा मिला। उन्होंने अंतिम वनडे में 80 रन बनाने के साथ 5 विकेट भी लिए और प्लेयर ऑफ द मैच तथा प्लेयर ऑफ द सीरीज चुनी गईं। इसके चलते वह बल्लेबाजी रैंकिंग में 21वें से संयुक्त 19वें स्थान पर पहुंच गई हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में Isabella Gaze 61वें स्थान पर पहुंचीं, जबकि Rosemary Mair और Bree Illing ने क्रमश: 58वां और 79वां स्थान हासिल किया। टी-20 रैंकिंग में भी बदलाव देखने को मिला है। अमेलिया केर ने 78 रन की पारी के दम पर 694 रेटिंग पॉइंट्स हासिल किए, जो उनका करियर सर्वश्रेष्ठ है। Georgia Plimmer 50वें से 41वें स्थान पर पहुंचीं। वहीं गेंदबाजी में Jess Kerr 11 स्थान ऊपर चढ़कर 23वें नंबर पर पहुंच गई हैं, जबकि सोफी डिवाइन 104वें से 79वें स्थान पर पहुंच गई हैं। इस तरह ताजा रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी स्थिति मजबूत बनाए रखी है, जबकि न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को भी हालिया प्रदर्शन का अच्छा फायदा मिला है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here