नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम विश्व कप 2025 जीतने के बाद अब पहली बार 21 दिसंबर को मैदान पर उतरेगी। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद मंगलवार को श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय स्क्वाड की घोषणा भी कर दी गई है। वनडे विश्व कप का लंबा सूखा खत्म करने के बाद टीम अब नए लक्ष्य पर फोकस कर रही है—टी20 विश्व कप 2026, जो 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड में खेला जाएगा। आगामी सीरीज को टीम इंडिया अपनी तैयारी की मजबूत शुरुआत के रूप में देख रही है और इसी कारण संभावित प्लेइंग 11 को लेकर काफी उत्सुकता है।
भारतीय महिला टीम अपना मिशन टू वर्ल्ड कप 2026, 21 दिसंबर से शुरू करेगी। इसके लिए स्क्वाड सामने आ चुका है और अब कप्तान हरमनप्रीत कौर किस प्लेइंग 11 या कॉम्बिनेशन के साथ उतरती हैं, इस पर सभी की नजरें होंगी। फिलहाल स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा का ओपनिंग करना तय है। प्रतिका रावल अभी फिट नहीं हुई हैं तो वह इस स्क्वाड का हिस्सा नहीं हैं।
हरमन के साथ मैदान संभालेंगी हरलीन और जेमिमा: बैटिंग लाइनअप में नई ऊर्जा
भारतीय टीम के मध्यक्रम की बात करें तो कप्तान हरमनप्रीत कौर को थामने के लिए हरलीन देओल, जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा जैसी भरोसेमंद बल्लेबाज़ मौजूद रहेंगी। वहीं फिनिशर की भूमिका में ऋचा घोष अपनी पॉवर हिटिंग से टीम को मजबूत अंत दिला सकती हैं। ऑलराउंडर विभाग में दीप्ति के अलावा स्नेह राणा और अमनजोत कौर भी प्लेइंग 11 का हिस्सा बन सकती हैं, जिससे टीम को संतुलन और गहराई दोनों मिलेंगे।
भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग 11
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर।
IND W vs SL W टी20 सीरीज का शेड्यूल
पहला T20I- रविवार, 21 दिसंबर 2025, विशाखापत्तनम
दूसरा T20I- मंगलवार, 23 दिसंबर 2025, विशाखापत्तनम
तीसरा T20I- शुक्रवार, 26 दिसंबर 2025, तिरुवनंतपुरम
चौथा T20I- रविवार, 28 दिसंबर 2025, तिरुवनंतपुरम
पांचवां T20I- मंगलवार, 30 दिसंबर 2025, तिरुवनंतपुरम
श्रीलंका सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का टी20 स्क्वाड
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, हरलीन देओल, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमालिनी (विकेटकीपर), श्री चरणी और वैष्णवी शर्मा।


