असुंता लकड़ा के प्रताड़ना के आरोपों पर खेल मंत्रालय सख्त, हॉकी इंडिया को जांच के निर्देश

0

नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान असुंता लकड़ा द्वारा प्रताड़ना और धमकी के आरोप लगाए जाने के बाद खेल मंत्रालय ने मामले को गंभीरता से लिया है। मंत्रालय ने हॉकी इंडिया को पूरे मामले की तत्काल जांच कर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। असुंता लकड़ा ने हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह पर आरोप लगाया है कि उन्होंने कथित दोषियों को बचाने का प्रयास किया और आवाज उठाने पर उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश की। इन आरोपों के सामने आने के बाद खेल मंत्रालय ने हॉकी इंडिया से निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने को कहा है।

मामले की शुरुआत रांची स्थित एक हॉकी अकादमी के कोच सुधीर गोला पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों से हुई। आरोप है कि इस मामले को उठाने के बाद असुंता लकड़ा को निशाना बनाया गया। उनके समर्थन में झारखंड की 31 महिला खिलाड़ियों ने भी लिखित शिकायत दर्ज कराई है। हॉकी इंडिया ने शिकायत को अपनी आंतरिक शिकायत समिति (Internal Complaints Committee-ICC) को सौंप दिया है। समिति मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। खेल मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि खिलाड़ियों की सुरक्षा और खेल संस्थानों में सुरक्षित वातावरण सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे मामलों में निष्पक्ष और समयबद्ध जांच सुनिश्चित की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here