पाकिस्तान दौरे के लिए श्रीलंका ने किया टीम का ऐलान, मलिंगा-बंडारा की वापसी

0

नई दिल्ली : श्रीलंका ने नवंबर में पाकिस्तान दौरे पर होने वाली 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा और विकेटकीपर अंजाला बंडारा को शामिल किया गया है। वहीं, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका की भी टीम में वापसी हुई है। बल्लेबाज पथुम निसांका को भी टीम में जगह मिली है। हालांकि, उनकी उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर करेगी। फिट होने पर वह सीरीज में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे। बंदारा ने निरोशन डिकवेला की जगह ली है। डिकवेला को अगस्त में भारत के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में चुना गया था, लेकिन इस बार उन्हें टीम में जगह नहीं मिली है। धनंजय डी सिल्वा के पद छोड़ने के बाद टेस्ट कप्तान बनाए गए कुसल मेंडिस कप्तान के तौर पर अपनी पहली सीरीज के लिए टीम में लौटे हैं।

ईशान मलिंगा को पहली बार श्रीलंका की टेस्ट टीम में मौका

मलिंगा छोटे फॉर्मेट में लगातार खेलते रहे हैं, लेकिन टेस्ट टीम में उन्हें पहली बार चुना गया है। उन्होंने 19 फर्स्ट-क्लास मैचों में 31.15 के औसत से 44 विकेट लिए हैं। 22 साल के बंडारा को उनके शानदार फर्स्ट-क्लास रिकॉर्ड का इनाम मिला है। उन्होंने 31 मैचों में 65.85 के औसत से रन बनाए हैं, जिसमें सात अर्धशतक और इतने ही शतक शामिल हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 200 रन रहा है।

पाकिस्तान दौरे पर टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम

कुसल मेंडिस (कप्तान), पथुम निसांका*, पसिंदु सोरियाबंदारा, दिनेश चांदीमल, कामिंडु मेंडिस, सोनल दिनुशा, धनंजय डी सिल्वा, अंजला बंडारा, केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, मिलन रथनायके, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा। नोट- * फिट होने पर उपलब्ध।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here