भोपाल। राज्यस्तरीय रैंकिंग ऐस कप पिकलबाल चैंपियनशिप में जोरदार मुकाबले जारी है। 35 से अधिक आयु वर्ग में करण और जीतू की जोड़ी ने फाइनल में प्रवेश किया है। जहां उसका सामना विवेक ओर रोहित की जोड़ी से होगा। राजधानी के सलैया स्थित ऐस क्लब में खेली जा रही इस चैंपियनशिप में 35 वर्ष से अधिक के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए।
आयोजन सचिव आदित्य सूर ने बताया कि मिक्स्ड डबल्स में जय व निष्ठा की जोड़ी ने तीन मुकाबले जीते व एक में हार का सामना किया, दिव्या व प्रियंक की जोड़ी ने भी तीन मुकाबले जीते व एक में हार मिली, जयंत व शुभि तथा इशिका व करण की जोड़ी को एक में जीत व तीन मुकाबले में हार मिली है। वहीं रितिक व उत्कर्ष की जोडी को चारों मुकाबले में हार मिली। पूल बी में आदिति व उत्कर्ष की जोड़ी ने चारों मुकाबले जीते, अभिरूचि व वैभव की जोड़ी ने तीन में जीत व एक हारा। दुर्गा व सिद्धार्थ की जोड़ी ने दो जीते व दो हारे। वहीं सास्वत- नैंसी की जोड़ी को चारों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।
अलावा 40 वर्ष से अधिक में आशीष और मुकेश और प्रकाश व सर्वेश की जोड़ी ने भी खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया है। बिगिनर्स डबल्स में तेजस-रुद्र, मीत-अन्वेश, निशित- पराग, देवर्ष-सक्षम, अनुज-रिजवान, विजय रितिक, शुभ-लक्ष्य तथा क्रिस-प्रीतम की जोड़ी ने शानदार जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। वहीं बिगिनर्स पुरष सिगल्स में शुभ, रूद्र, पराग, रिजवान, अनुज, अंश, लक्ष्य व रितिक ने शानदार प्रदर्शन कर अंतिम आठ में अपना स्थान पक्का किया। रविवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।


