अंकुर लीग 2025: कार्तिक साहू के शानदार शतक से डॉ शफ़कत मो ख़ान एकादश मजबूत स्थिति में पहुंचा

0

भोपाल। अंकुर क्रिकेट लीग 2025 में आज कार्तिक साहू के शानदार शतक 125 रन की मदद से डॉ शफकत मोहम्मद खान एकादश 311 रन बनाकर राजकुमार दरयानी 11 के विरुद्ध मजबूत स्थिति में पहुंच गया है।

अंकुर मैदान पर खेली जा रही प्रतियोगिता में आज डॉ शफ़कत मो ख़ान 11 एव राजकुमार दरयानी 11 टीमों के बीच दूसरे दो दिवसीय सेमीफ़ाइनल मैच के पहले दिन डॉ शफ़कत मो ख़ान 11 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी की और 66.1 ओवर में पूरी टीम 311 रन बनाकर आल आउट हो गई। कार्तिक साहू ने 125, सोहान यूसुफ़ 44, वत्सल महरोत्रा 32, वैभव चौरसिया 31 नाबाद, प्रथम पंजवानी ने 27 रन बनाये।

राजकुमार दरयानी 11 की और से रोहित रामचंदानी 3, वंश वर्मा 2, मनसा राठौर 2, वंशिका प्रजापति, अनुज चौहान, रोहित अहीरवार ने 1-1-1- विकेट लिया। जवाब में पहले दिन का खेल ख़त्म होने तक राजकुमार दरयानी 11 ने 24 ओवर के खेल में 4 विकेट के नुक़सान पर 98 रन बना लिए हैं। वंशिका प्रजापति 38, वंशिका विश्वास 23 नाबाद एव अनुज चोहान 16 नाबाद खेल रहें हैं। डॉ शफ़कत मो ख़ान 11 की और से मुस्कान क़ुरैशी 3, यज़ान ख़ान ने 1 विकेट लिया। कल दूसरे दिन का खेल खेला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here