पहले वनडे में टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन, न्यूजीलैंड को 5 विकेट से दी शिकस्त

0

नई दिल्ली : भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला वनडे मुकाबला टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीत लिया है। न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 185 रन बनाए थे। वैसे तो टीम के सामने 186 रनों का लक्ष्य था, लेकिन दो बार बारिश के कारण ओवर कम कर दिए गए। इसलिए से 32 ओवर में 143 रन बनाने थे। भारत ने 22.4 ओवर में पांच विकेट पर जरूरी रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। अब उसकी इस सीरीज में 1-0 की लीड हो चुकी है।

भारतीय टीम की जीत के रनचेज में हीरो व‍िराट कोहली रहे, ज‍िन्होंने अपना 80वां अर्धशतक जड़ा. वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप स‍िंह ने 4 व‍िकेट, गुरनूर बरार ने 3 व‍िकेट और अंशुल कंबोज ने 2 व‍िकेट लेकर न्यूजीलैंड को महज 185 रनों पर समेट द‍िया. अंशुल कंबोज को उनकी कंजूसी भरी गेंदबाजी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुने गए. कंबोज ने 10 ओवर में 22 रन देकर 2 व‍िकेट ल‍िए.

इस मुकाबले में बार‍िश ने कई बार व्यवधान डाला, इस वजह से भारतीय टीम को DLS ( Duckworth–Lewis–Stern method) न‍ियम के तहत 143 रन (32 ओवर्स) का टारगेट म‍िला था. ज‍िसे भारतीय टीम ने बेहद आसानी से 56 गेंद शेष रहते हुए 22.4 ओवर्स में हास‍िल कर लिया. अब सीरीज का अगला मैच शन‍िवार (7 नवंबर) को वेल‍िंगटन में होगा. ध्यान रहे व‍िराट कोहली की यह पारी उनके जन्मद‍िन (5 नवंबर ) से ठीक एक द‍िन पहले आई.

इसी बीच शुभमन ग‍िल और व‍िराट कोहली के बीच 113 रनों की पार्टनरश‍िप हुई, लेकिन जब शुभमन ग‍िल 37 रन बनाकर नाथन स्म‍िथ की गेंद पर टॉम लाथम को कैच थमा बैठे. वहीं व‍िराट कोहली (74, 51 गेंद) रन बनाकर जैकब डफी की गेंद पर आउट हुए, उनकी पारी में 13 चौके और 1 छक्का रहा. वहीं भारतीय टीम जब जीत के मुहाने पर खड़ी थी तो अक्षर पटेल (0) श्रेयस अय्यर (15) डफी की गेंदों पर आउट हुए. नमन धीर (5) और केएल राहुल (3) नाबाद लौटे.

भारत की, पहली पारी के रहे ये बड़े आकर्षण

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी काफी कमजोर रही। 11 में से 5 ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। टिम सिफर्ट ने 38 और ​डेरिल मिचेल ने 28 रनों की पारी खेली। बीच में ग्लेन फिलिप्स ने भी 30 रन बनाए। जैकब डफी 15 रन बना सके। आखिर में आकर ब्लेयर टिकनर ने तेज बल्लेबाजी की। उन्होंने केवल 23 बॉल पर 34 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से चार छक्के और एक चौका आया। वे 11वें नंबर पर बैटिंग के लिए आए थे। ब्लेयर की ये पारी नहीं आती तो शायद न्यूजीलैंड के लिए 150 का स्कोर पार करना भी मुश्किल हो जाता।

खराब बल्लेबाजी बनी न्यूजीलैंड की हार की वजह

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी काफी कमजोर रही। 11 में से 5 ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। टिम सिफर्ट ने 38 और ​डेरिल मिचेल ने 28 रनों की पारी खेली। बीच में ग्लेन फिलिप्स ने भी 30 रन बनाए। जैकब डफी 15 रन बना सके। आखिर में आकर ब्लेयर टिकनर ने तेज बल्लेबाजी की। उन्होंने केवल 23 बॉल पर 34 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से चार छक्के और एक चौका आया। वे 11वें नंबर पर बैटिंग के लिए आए थे। ब्लेयर की ये पारी नहीं आती तो शायद न्यूजीलैंड के लिए 150 का स्कोर पार करना भी मुश्किल हो जाता।

पहले वनडे में भारतीय गेंदबाजों का दबदबा

भारतीय टीम ने शानदार गेंदबाजी का मुजायरा पेश किया। अर्शदीप सिंह ने 10 ओवर में 70 रन देकर चार विकेट लिए। अंशुल कम्बोज ने काफी प्रभावित किया। उन्होंने 10 ओवर में केवल 22 रन देकर दो विकेट निकालने में कामयाबी हासिल की। गुरनूर बराड़ को 9.2 ओवर में तीन विकेट मिले, उन्होंने 44 रन दिए। अक्षर पटेल और औकिब नबी को विकेट नहं मिले। नबी ने छह ओवर में 33 रन दिए और पटेल ने 5 ओवर में केवल 12 ही रन दिए।

कोहली ने जमाया अर्धशतक, रोहित शर्मा का बल्ला रहा खामोश

भारत के लिए विराट कोहली ने शानदार पारी खेली। जब टीम इंडिया बैटिंग के लिए उतरी तो पूर्व कप्तान रोहित शर्मा पहले ही ओवर में बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद तीसरे नंबर पर आए विराट कोहली ने कप्तान शुभमन गिल के साथ एक अच्छी साझेदारी की। शुभमन गिल 56 बॉल पर 37 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन कोहली की बैटिंग जारी रही। हालांकि जैसे जैसे टीम जीत की ओर बढ़ रही थी विकेट भी लगातार गिरते जा रहे थे।

कोहली के बल्ले से निकले 74 रन, न्यूजीलैंड के खिलाफ फिर दिखा क्लास

कोहली ने 51 बॉल पर 74 रनों की पारी खेली। उन्होंने 13 चौके और एक छक्का लगाया। श्रेयस अय्यर 13 बॉल पर 15 ही रन बना सके। अक्षर पटेल दो बॉल पर बिना खाता खोले आउट हो गए। केएल राहुल पांच बॉल पर तीन रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं नमन धीर ने तीन बॉल पर 5 रन बनाए। उनके बैट से एक चौका आया।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11: टिम सीफर्ट, विल यंग, ​​हेनरी निकोल्स, डेरिल म‍िचेल, टॉम लाथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर

भारत की प्लेइंग 11: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह

न्यूजीलैंड vs भारत (हेड टू हेड वनडे)
कुल मैच: 124
न्यूजीलैंड जीता: 52
भारत जीता: 64
टाई: 1
बेनतीजा: 7

न्यूजीलैंड की वनडे टीम

पहले तीन वनडे के लिए: मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जेमीसन, टॉम लाथम (विकेटकीपर), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, विल यंग, ब्लेयर टिकनर और हेनरी निकोल्स.

आखिरी दो वनडे के लिए: मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, लॉकी फर्ग्यूसन, मिच हे (विकेटकीपर), निक केली, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनर, विल यंग और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट.

भारत की वनडे टीम

पहले तीन वनडे के लिए अपडेटेड स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और नीतीश कुमार रेड्डी (केवल पहला वनडे), आक‍िब नबी.

चौथे और पांचवें वनडे के लिए अपडेटेड स्क्वॉड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर और उपकप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव.

भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल
सीरीज के सभी पांच मुकाबले डे-नाइट होंगे. भारतीय समयानुसार सभी मैच सुबह 7:30 बजे शुरू हो रहे हैं. न्यूजीलैंड में सभी मैच दोपहर 3 बजे और ब्रिटेन में रात 2 बजे शुरू होंगे.

मैच तारीख वेन्यू समय नतीजा
पहला ODI 4 नवंबर ऑकलैंड सुबह 7:30 भारत 5 व‍िकेट से जीता
दूसरा ODI 7 नवंबर वेलिंगटन सुबह 7:30
तीसरा ODI 10 नवंबर हैमिल्टन सुबह 7:30
चौथा ODI 13 नवंबर माउंट माउंगानुई सुबह 7:30
पांचवां ODI 15 नवंबर माउंट माउंगानुई सुबह 7:30

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here