22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026

भोपाल में सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू, 150 खिलाड़ी रिंग में दिखा रहे दमखम

तात्याटोपे स्टेडियम में सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आगाज़, 22 जिलों के 150 से ज्यादा खिलाड़ी भिड़े

(NST News) भोपाल.  तात्याटोपे स्टेडियम में सोमवार को चौथी सब जूनियर (बालक/बालिका) राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता की जोरदार शुरुआत हुई। 28 और 29 जुलाई तक चलने वाले इस आयोजन का संचालन खेल और युवा कल्याण विभाग तथा मध्यप्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 22 जिलों से चयनित लगभग 150 युवा बॉक्सर हिस्सा ले रहे हैं, जो विभिन्न भार वर्गों में रिंग में उतरकर अपना दमखम दिखा रहे हैं।  प्रतियोगिता का शुभारंभ खेल संचालक राकेश गुप्ता और राज्य बॉक्सिंग संघ के टेक्निकल डायरेक्टर  वीरेन्द्र ठाकुर ने किया। इस अवसर पर गुप्ता ने खिलाड़ियों को मेहनत और अनुशासन के साथ खेलने की प्रेरणा दी और पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।

पहले दिन के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला

सागर के आर. जायसवाल ने आदर्श लोधी को 43-46 किग्रा भार वर्ग में 5-0 से हराया। पानिनि श्रीवास्तव ने यशवर्धन सिंह को इसी भार वर्ग में 5-0 से मात दी। अमृत गुप्ता ने दवे थन्ना को 4-1 के अंतर से हराया।  हेमंत मदारिया ने पवन जदोन को 46-49 किग्रा वर्ग में पहले राउंड में ही मुकाबला समाप्त कर जीत दर्ज की।  शुभ विश्वकर्मा ने रूद्र तिवारी को दूसरे राउंड में हराकर मुकाबला अपने नाम किया।  यह प्रतियोगिता सिर्फ राज्य स्तर पर पदक दिलाने वाली नहीं है, बल्कि ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) में आयोजित होने वाली चौथी अंडर-15 राष्ट्रीय सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए मध्यप्रदेश की टीम के चयन का आधार भी बनेगी। शुभारंभ समारोह में संयुक्त संचालक  बी.एस. यादव,  अकादमी के चीफ कोच रोशनलाल, विभागीय अधिकारी, प्रशिक्षकगण और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। आयोजन से बॉक्सिंग को नई प्रतिभाएं मिलना तय है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles