नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद ने बुधवार 29 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ रिकॉर्ड लक्ष्य हासिल किया। आईपीएल इतिहास में यह चौथी बार रहा जब 240 से ज्यादा रन का सफल पीछा किया गया। सनराइजर्स हैदराबाद ने दूसरी बार यह कारनामा कर पंजाब किंग्स की बराबरी कर ली, क्योंकि पंजाब भी दो बार 240 से अधिक लक्ष्य हासिल कर चुकी है। IPL 2026 में यह दूसरी बार हुआ जब 240+ रन सफलतापूर्वक चेज किए गए। इससे पहले पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 265 रन का लक्ष्य हासिल किया था, जो आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज है।
सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 244 रन का लक्ष्य हासिल किया, जो आईपीएल इतिहास का चौथा सबसे बड़ा सफल रन चेज रहा। सबसे बड़े और दूसरे सबसे बड़े रन चेज का रिकॉर्ड पंजाब किंग्स के नाम है। पंजाब ने 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 262 रन का लक्ष्य हासिल किया था। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए यह दूसरा सबसे बड़ा सफल चेज रहा। इससे पहले टीम 2025 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 246 रन का लक्ष्य हासिल कर चुकी है।
200+ रन का लक्ष्य अब बन गया नया नॉर्मल
आईपीएल में 200 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल करना न्यू नॉर्मल हो गया है। आईपीएल 2026 में 10वीं 200 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल हुआ। इससे पहले 2025 में 9, 2023 में 8 और 2024 में 6 बार 200 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल हुआ था। मुंबई इंडियंस 200 से ज्यादा के लक्ष्य का दूसरी बार बचाव नहीं कर पाई। वह 21 में से 19 मैच जीती है। इससे पहले आईपीएल 2025 में क्वालिफायर-2 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 200 से ज्यादा के लक्ष्य का बचाव नहीं कर पाई थी।


