IPL 2026 अंकतालिका में बदलाव, अभिषेक के सिर ऑरेंज कैप, मलिंगा के पास पर्पल कैप

0
नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 41वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 244 रन का लक्ष्य हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ हैदराबाद 12 अंकों के साथ अंकतालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई। राजस्थान रॉयल्स चौथे नंबर पर खिसक गई। पंजाब किंग्स पहले स्थान पर कायम है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दूसरे नंबर पर मौजूद है। वहीं मुंबई इंडियंस नौवें स्थान पर बरकरार है।

ऑरेंज कैप की दौड़ में अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों पर 45 रन की तेज पारी खेलकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज का स्थान हासिल कर लिया। वहीं हेनरिक क्लासेन ने 30 गेंदों में 65 रन बनाकर दूसरे नंबर पर जगह बना ली। वैभव सूर्यवंशी अब तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। अभिषेक के 9 पारियों में 425 रन हैं, जबकि क्लासेन के नाम 9 पारियों में 414 रन दर्ज हैं। वैभव के खाते में 400 रन हैं। पर्पल कैप की रेस में सनराइजर्स हैदराबाद के ईशान मलिंगा 15 विकेट के साथ शीर्ष पर पहुंच गए हैं। भुवनेश्वर कुमार दूसरे स्थान पर हैं, जबकि जोफ्रा आर्चर तीसरे और अंशुल कम्बोज चौथे नंबर पर मौजूद हैं।

आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज और पर्पल कैप रेस
#टीममैचजीतहारNRPTSNRR
1पंजाब किंग्स8611131.043
2रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु8620121.919
3सनराइजर्स हैदराबाद9630120.832
4राजस्थान रॉयल्स9630120.617
5गुजरात टाइटंस84408-0.475
6चेन्नई सुपर किंग्स83506-0.121
7दिल्ली कैपिटल्स83506-1.06
8कोलकाता नाइट राइडर्स82515-0.751
9मुंबई इंडियंस82604-0.784
10लखनऊ सुपर जायंट्स82604-1.106
आईपीएल 2026 टॉप-5 बल्लेबाज
#खिलाड़ीमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेट4s6s
1अभिषेक शर्मा9942553.12209.364031
2हेनरिक क्लासेन9941459.14157.413218
3वैभव सूर्यवंशी9940044.44238.13437
4केएल राहुल8835851.14185.493619
5विराट कोहली8835158.5162.53714
आईपीएल 2026 टॉप-5 गेंदबाज
#खिलाड़ीमैचओवरगेंदविकेटऔसतरन4 विकेट
1ईशान मलिंगा9311861518.932841
2भुवनेश्वर कुमार8311861416.862360
3जोफ्रा आर्चर9331981419.52730
4अंशुल कम्बोज827.41661416.932370
5प्रिंस यादव8301801318.622420

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here