भारत के नंबर-3 बल्लेबाज पर सस्पेंस खत्म, गौतम गंभीर ने किया ऐलान

0

नई दिल्ली : भारतीय टेस्ट टीम में इस समय नंबर-3 बल्लेबाजी क्रम को लेकर काफी चर्चा चल रही है। इस महत्वपूर्ण स्थान पर किस खिलाड़ी को मौका मिलेगा, इसे लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हालांकि अब अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच से पहले स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो गई है। टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने संकेत दिया है कि तीसरे नंबर पर कौन बल्लेबाजी करेगा, जिससे इस स्थान को लेकर चल रही तमाम चर्चाओं और कयासों पर विराम लग सकता है।

पिछले कुछ वक्त से टेस्ट में नंबर 3 को लेकर भारतीय टीम में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। चेतेश्वर पुजारा के बाद कोई ऐसा प्लेयर मिल नहीं रहा जो इस नंबर पर नियमित रूप से खेल सके। पहले तीसरे नंबर पर साई सुदर्शन को आजमाया गया और वो नहीं चल सके तो करुण नायर को मौका दिया गया। करुण ने भी निराश किया तो वाशिंगटन सुंदर पर दांव खेला गया, लेकिन वो भी कुछ खास नहीं कर पाए।

टीम इंडिया का नंबर-3 तय, साई सुदर्शन पर लगी मुहर

जब अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम की घोषणा हुई थी, तब देवदत्त पडिक्कल के चयन के बाद यह माना जा रहा था कि उन्हें नंबर-3 पर बल्लेबाजी का मौका मिल सकता है। हालांकि अब मुख्य कोच गौतम गंभीर के बयान के बाद तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गंभीर ने संकेत दिया है कि तीसरे नंबर पर साई सुदर्शन को ही प्राथमिकता दी जाएगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गंभीर का मानना है कि साई सुदर्शन को अब तक पर्याप्त अवसर नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि साई इंग्लैंड जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में खेल चुके हैं और टीम प्रबंधन उन्हें अपनी क्षमता साबित करने के लिए आगे भी लगातार मौके देना चाहता है।

मुख्य कोच गौतम गंभीर ने ऋषभ पंत की बल्लेबाजी शैली को लेकर कहा कि टीम नहीं चाहती कि वह अपना स्वाभाविक खेल पूरी तरह बदलें, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खिलाड़ियों से परिस्थितियों और मैच की मांग के अनुसार खेलने की अपेक्षा की जाती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बल्लेबाजों को टीम की जरूरत और मैच की स्थिति को समझते हुए अपने खेल में संतुलन बनाना होता है। गंभीर ने यह भी कहा कि अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले इस टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम को पूरी तैयारी के साथ उतरना होगा। साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि यह मुकाबला टीम प्रबंधन को चौथे स्पिनर के विकल्प का आकलन करने और भविष्य की योजनाओं को स्पष्ट करने का अच्छा अवसर भी प्रदान करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here